संवाददाता@विशाल टंडन……

जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज परिसर में आयोजित होगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग आठ प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रतिभाग करेंगी। इनमें क्वेस कॉर्प लिमिटेड (हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, रेणूकूट), लर्नर प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम), ठाकुर पब्लिकेशन (लखनऊ), कैस्पर माइक्रो क्रेडिट, सोन ऑटोमोबाइल जोन, सुप्रिया सोलर, स्मार्ट वेल्थ प्लानर तथा इंडियन एसोसिएट्स सहित अन्य संस्थान शामिल होंगे।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर अपने आवश्यक शैक्षिक प्रमाण-पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है तथा इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क या यात्रा व्यय देय नहीं होगा।





