@जे0 के0……

Sonbhadra। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन ग्यारह सत्र के साथ संपन्न हुआ
समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी अनिल सिंह जी उपस्थित रहे
समापन सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व संचालन जिला की महामंत्री शारदा खरवार ने किया, समापन सत्र में बोलते हुए मुख्य अतिथि ने देश के सम्मुख एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर कहा कि हमारे देश में वाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा को लेकर अनेक चुनौतियां है जिसमें आतंक वर घुसपैठ फेक करेंसी ड्रग्स व नक्सलवाद सामाजिक विघटन के प्रयास कट्टरवाद भ्रामक विमर्श निर्माण जैसे अनेकों चुनौतियां हैं हम सभी को आज आवश्यकता है कि राष्ट्रवाद को सशक्त करना सुरक्षा बलों को सम्मान जैसे कार्यक्रम करना अति आवश्यक है

समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष नंदलाल ज ने कहा कि जिला प्रशिक्षण वर्ग में 2 दिन से आप सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि गण ने अपना अमूल्य समय जो आपने दिया है उसके प्रति हम सभी का आभार करते हैं एवं विगत कई दिनों से जो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत किए हैं मैं उनका भी आभार प्रकट करता हूं।

समापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा
संजय भाई पटेल, जिले के प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, राम लखन सिंह, श्रवण गौड़, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व विधायक तीर्थराज, पूर्व सांसद राम सकल, एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पुर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा समेत
सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।