• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सोनभद्र के दवा कारोबारियों का प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
May 20, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन……


ऑनलाइन दवा बिक्री, अवैध ई-फार्मेसी संचालन और बड़ी कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट के विरोध में बुधवार को जनपद सोनभद्र के दवा विक्रेताओं ने एक दिवसीय बंद रखकर प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिले के दवा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और स्वर्ण जयंती चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक बाइक रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया।

सुबह करीब 10 बजे दवा विक्रेता समिति सोनभद्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वर्ण जयंती चौक पर एकत्र हुए। यहां से सैकड़ों दवा व्यवसायियों ने बाइक रैली निकाली और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने और छोटे केमिस्टों के हितों की सुरक्षा की मांग की।

दवा विक्रेता समिति सोनभद्र के जिलाध्यक्ष बृजानंद ने कहा कि AIOCD देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट एवं दवा वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त सत्यापन के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं, जिससे फर्जी प्रिस्क्रिप्शन, एंटीबायोटिक्स और नशीली दवाओं की अनियंत्रित बिक्री बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि “दवा कोई सामान्य वस्तु नहीं, बल्कि मरीज की सुरक्षा से जुड़ा विषय है।”

महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि बड़ी कंपनियों द्वारा दिए जा रहे ‘डीप डिस्काउंट’ से छोटे दवा कारोबारियों का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने कोविड काल में लागू अधिसूचना GSR 220(E) और ई-फार्मेसी से संबंधित GSR 817(E) को तत्काल वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन में मनोज कुशवाहा, राकेश पटेल, राहुल चौबे, आशुतोष, रंजीत जायसवाल, नितिन तिवारी, राजकुमार, सत्यजीत सहित बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी एवं संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

मुख्यालय. छह बीघा खेत के पुआल में लगी आग

Next Post

बीजपुर. कल सेवकामोड़ पर मेगा केंप का होगा आयोजन

Next Post

बीजपुर. कल सेवकामोड़ पर मेगा केंप का होगा आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. डस्ट प्रदूषण पर सख्ती, प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन चलेगी स्मोक गन
  • बीजपुर. कल सेवकामोड़ पर मेगा केंप का होगा आयोजन
  • मुख्यालय. ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सोनभद्र के दवा कारोबारियों का प्रदर्शन
  • मुख्यालय. छह बीघा खेत के पुआल में लगी आग
  • सोनभद्र. दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग ग्यारह सत्र के साथ संपन्न

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.