• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

JK Gupta by JK Gupta
May 12, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……


Sonbhadra । जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की तैनाती एवं संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज से कहा कि नर्सिंग स्टाफ से संबंधित सभी समस्याओं का जनपद स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जिन समस्याओं के समाधान हेतु शासन स्तर पर कार्यवाही आवश्यक हो, उन्हें तत्काल उच्च स्तर पर पत्राचार कर शासन को प्रेषित किया जाए, जिससे मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा जनपद में जिला खनिज फाउंडेशन निधि से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच आई0आई0टी0 जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से कराई जाए। इसके अतिरिक्त अन्य परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच हेतु टीम गठित कर नियमित परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ता परीक्षण के उपरांत ही अग्रिम कार्यवाही की जाए तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, सीनियर माइंस ऑफिसर कमल कश्यप, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग नूर आलम सहित संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. भीम आर्मी की जनसंपर्क बैठक, सामाजिक न्याय व शिक्षा पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • सोनभद्र. भीम आर्मी की जनसंपर्क बैठक, सामाजिक न्याय व शिक्षा पर जोर
  • सलखन. घाघर नदी पुल नव निर्माण कार्य कछुआ गति चलने से लोगों में आक्रोश
  • जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन से मेरा करियर खत्म हो गया, पहलवान दीपक पूनिया का छलका दर्द
  • मुख्यालय. अब युवाओं को मिलेगा अपना कारोबार शुरू करने का सुनहरा मौका

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.