@जे0 के0……

Sonbhadra । चतरा ब्लॉक के नरोखर गाँव में भीम आर्मी द्वारा एक जनसंपर्क बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, शिक्षा, भाईचारा एवं संविधान में प्रदत्त अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप बौद्ध ने कहा कि भीम आर्मी समाज के कमजोर, शोषित एवं वंचित वर्गों की आवाज बनकर लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को शिक्षा और अपने अधिकारों के प्रति प्रेरित करना है। इस अवसर पर ग्रामीणों से जनसंपर्क कर संगठन की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराया गया तथा अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक आंदोलन से जुड़ने की अपील की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष संदीप बौद्ध, जिला सलाहकार संजय सिंह, नगर अध्यक्ष सोनभद्र अरशद जमाल, जिला संगठन मंत्री सोनू जैस, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ तथा संचालनकर्ता राम सूरत उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज में एकता बनाए रखने एवं संविधान की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं भीम आर्मी कार्यकर्ता शामिल हुए।