संवाददाता@उमेश सिंह……

अनपरा नगर पंचायत अनपरा की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बोर्ड बैठक कुबरी स्थित नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार ने की।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों,स्वच्छता व्यवस्था, सड़क एवं नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था तथा जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।सभासदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास हेतु विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी वित्तीय वर्ष के बजट एवं विकास योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ।नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार ने कहा कि नगर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी सुझावों को प्राथमिकता के साथ अमल में लाया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।