संवाददाता@उमेश सिंह……
समाजसेवा में योगदान देने वाले अधिकारियों व वालंटियर्स का हुआ सम्मान

रेनुसागर स्थित दिशिता महिला मंडल द्वारा वर्ष भर सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सहयोग देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वालंटियर्स के सम्मान में एक भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला मंडल के कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने वर्ष भर संचालित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने कहा कि “आत्मनिर्भरता ही व्यक्ति और समाज के समग्र विकास की आधारशिला है।
उन्होंने महिला मंडल द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मील का पत्थर साबित होंगे।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा भविष्य में भी समाजहित में सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया गया।
मौके पर रीना जैन, मेनका अरोड़ा, रीना पात्रा, रीतू हर्षवर्धन, ऋतु दवे, करबी दास मिश्रा, सविता चौबे सहित हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी शशिकांत दुबे, संजीव श्रीवास्तव, सदानंद पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, बलवंत सिंह एवं अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।