• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 15, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लक्ष्य सेन ने थॉमस कप में बचाया मैच प्वाइंट, भारत को चीनी ताइपे पर दिलाई 1-0 की लीड

Admin by Admin
May 1, 2026
in खेल
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:May 01, 2026, 17:24 IST

Thomas Cup 2026: डेनमार्क में चल रहे थॉमस कप में लक्ष्य सेन ने दो मैच प्वाइंट बचाकर चोउ टिएन चेन को 18-21, 22-20, 21-17 से हराया. फिलहाल टूर्नामेंट में भारत चीनी ताइपे के खिलाफ 1-0 से आगे चल रहा है.

लक्ष्य सेन ने थॉमस कप में बचाया मैच प्वाइंट, भारत को दिलाई 1-0 की लीडZoom

लक्ष्य सेन

होर्सेंस (डेनमार्क): स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने दो मैच प्वाइंट बचाते हुए विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी चोउ टिएन चेन को हराकर भारत को शुक्रवार को यहां थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल्स के क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिलाई.

लक्ष्य इस मैच में अधिकतर समय पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने गजब का जुझारूपन दिखाया तथा एक घंटे और 28 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 18-21, 22-20, 21-17 से जीत दर्ज की.

इस मुकाबले से पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच आपस में रिकॉर्ड 4-4 से बराबरी पर था. इस मुकाबले में लंबी रैलियों, सटीक स्ट्रोकप्ले और उतार-चढ़ाव से भरपूर रोमांचक द्वंद्व देखने को मिला.

चोउ ने पहला गेम में 10-15 से पिछड़ने के बाद जीता, लेकिन दूसरे गेम में लक्ष्य ने दबाव में शानदार वापसी की. भारतीय खिलाड़ी ने 13-17 से पीछे रहने के बाद लगातार चार अंक जीतकर स्कोर बराबर कर लिया. चोउ को दो मैच प्वाइंट मिले, लेकिन लक्ष्य ने अपना संयम बनाए रखा और दोनों को बचाकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया.

तीसरे गेम में 36 वर्षीय चोउ शारीरिक रूप से कमजोर पड़ते नजर आए और लक्ष्य ने इंटरवल तक 11-7 की बढ़त के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली, इसके बाद भी उन्होंने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और मैच जीतने में सफल रहे.

भारत अपनी बढ़त को और मजबूत करने की कोशिश करेगा जब सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी का सामना चियू सियांग चिएह और वांग ची-लिन से होगा.

अन्य मैचों में आयुष शेट्टी का मुकाबला लिन चुन-यी से होगा. हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन की जोड़ी का सामना लियू कुआंग हेंग और यांग पो-ह्सुआन से जबकि किदाम्बी श्रीकांत का सामना ची यू जेन से होगा.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

अनपरा. दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा भव्य अभिनन्दन समारोह आयोजित

Next Post

India ice hockey team: बर्फ में दहाड़े भारत के लड़ाके, U-18 आइस हॉकी एशिया कप में मकाऊ को 8-1 से हराया

Next Post
India ice hockey team: बर्फ में दहाड़े भारत के लड़ाके, U-18 आइस हॉकी एशिया कप में मकाऊ को 8-1 से हराया

India ice hockey team: बर्फ में दहाड़े भारत के लड़ाके, U-18 आइस हॉकी एशिया कप में मकाऊ को 8-1 से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
  • दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
  • म्योरपुर. प्रधानाचार्य आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • झारखंड प्रोटेस्ट: छात्रों का CM आवास घेरने का ऐलान, मांगा सोरेन का इस्तीफा, Jharkhand Hindi News
  • म्योरपुर. रामनरायन, ग्राम प्रधान सुपाचुआ की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Breaking News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह वेल्स के खिलाफ मिली जीत से काफी खुश हैं। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी...

Read moreDetails

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए '2 घंटे देश के नाम' नाम से...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio