संवाददाता@उमेश सिंह……
विशेष तिवारी समेत तीन लोगों पर आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

अनपरा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है।कार्यालय से घर जाने के दौरान मनबढ़ों ने युवक के सिर पर वार कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
अनपरा थाना अंतर्गत काशिमोड निवासी मयंक पाण्डेय पुत्र प्रभा शंकर पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कार्यालय से निकल कर घर जा रहा था औड़ी स्थित ओम बजाज एजेंसी के समीप विशेष तिवारी अपने साथियों के साथ पहले से घात लागाए बैठा हमला बोल दिया जिससे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया।
साथ ही आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे वह भयभीत है।पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।