@जे0 के0…….

Sonbhadra। विकास भवन सभागार में विभिन्न विकास कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना, NRLM, ग्रामीण आवास, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में DC मनरेगा, DC NRLM, जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO), समस्त खंड विकास अधिकारी (BDO), सहायक विकास अधिकारी (ADO-P) एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान जागृति अवस्थी ने योजनाओं की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीडीओ ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें तथा लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें। बैठक में लंबित कार्यों की प्रगति पर विशेष जोर देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक के अंत में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।