संवाददाता@रामबली मिश्रा……

बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बीजपुर व इंजानी में दो पक्षों के विवाद में स्थानीय पुलिस ने कुल चार लोगों का बुधवार को शांति भंग की धारा 170,,126,,135 में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीजपुर पुनर्वास निवासी प्रथम पक्ष शिव कुमारी पत्नी स्व रबी गौड़, सोनू कुमार पुत्र स्व रबी गौड़ व द्वितीय पक्ष के राम अशोक पुत्र बबई, सूरज गुप्ता पुत्र देवल गुप्ता के बीच बारात में खाना खाने को लेकर कहासुनी हो गई बात आगे बढ़ी और मारपीट की नौबत उत्पन्न हो गई ।
वही इंजानी के प्रथम पक्ष सीमा पत्नी बाबूराम व द्वितीय पक्ष के गोपाली शर्मा पुत्र महिपत शर्मा ,मनमती पत्नी गोपाली के बीच पानी भरने को लेकर विवाद है।
दोनों प्रथम पक्ष के प्रार्थना पत्र की जांच कर दोनों को पक्षों को समझाया गया लेकिन द्वितीय पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए तनाव देखते हुए थाना क्षेत्र के दोनों ग्राम सभाओं के कुल चार आरोपियों को द्वितीय पक्ष से गिरफ्तार कर उपरोक्त धारा में चालान कर दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिव मोहन राम,आरक्षी संजय कुमार,महिला आरक्षी प्रियंका शामिल रही।