संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से बुधवार शाम काव्य संध्या का आयोजन सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार कचहरी में पृथ्वी राज चौहान एवं चंदबरदाई को याद करते हुए कविता के माध्यम से कवियों ने वीर रस की रचनाओं से राष्ट्र जागरण किया। आयोजक सुशील मिश्रा व मुख्य अतिथि समाजसेवी कमलेश सिंह खांबे व आयोजन की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ व्यंगकार अजय चतुर्वेदी कक्का व विशिष्ट अतिथि दिवाकर दिवेदी मेघ ने विधिवत वाग्देवी चंदबरदाई व पृथ्वी राज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण दीपदान कर आयोजन का शुभारंभ किया।
सुशील मिश्रा ने वीणा के तार से झंकार करा माई, ज्योतिआ जरावा अन्हार हरा माई सुनाकर वाहवाही लूटी। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी के निदेशक प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने सफल संचालन करते हुए पूरे आयोजन को विषय पर केन्द्रित रक्खा और अपनी कालजयी रचना,,भूषण चंद दिनकर की बानी लेकर , पृथ्वी राज प्रताप का पानी लेकर, युवाओं जागरण कर अपनी जवानी लेकर, बलिदानी झांसी रानी की त्याग कहानी लेकर। सुनाकर पूरे वातावरण में जोश भर दिया सराहे गये। लोकभाषा के कवि दयानंद दयालू ने माटी परान ऐही से कल्याण बा हिंदुस्तान चमकी जग में तिरंगा लहरत असमान बा सुनाकर काव्यार्चन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

गीतकार धर्मेश चौहान एडवोकेट ने बडा़ ही सुंदर बड़ा ही न्यारा अपना हिंदुस्तान सुनाकर देश वंदना कर गतिज उर्जा दिया। शाइर अशोक तिवारी एडवोकेट ने खौफ है नहीं कोई धूप में नहाने से सुनाकर सबको नसीहत दिया। मुख्य अतिथि कमलेश सिंह खांबे का सारस्वत अभिनंदन किया साथ ही सभी कवियों अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।गया उन्होंने पृथ्वी राज चौहान व चंदबरदाई के कृतित्व व्यक्तित्व आल्हखण्ड पृथ्वीराज रासो तथा मोहम्मद गोरी व पृथ्वी राज चौहान के युद्ध व चंदबरदाई के त्याग बलिदान की विशद व्याख्या किया।
विशिष्ट अतिथि दिवाकर दिवेदी मेघ ने विविधता युक्त काव्य रसास्वादन कराकर खूब प्रशंसा पाई। मदन चौबे दिलीप सिंह दीपक सुनिल चौचक ने भी काव्यपाठ किया। आभार सुशील मिश्रा ने व्यक्त किया । अध्यक्षता कर रहे देश के जाने माने हास्य व्यंग्य कवि अजय चतुर्वेदी कक्का ने समसामयिक कटाक्ष कर देश की दशा दिशा को इंगित करती रचनाओं से लोगों का मन मोह लियाऔर आयोजन को पूर्ण किया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एड व महामंत्री योगेश कुमार दिवेदी उपाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद मिश्र एड लालता प्रसाद मिश्र ऋषभ त्रिपाठी अनमाेल मणि हर्ष अनीषा आद्या अंशिका आदि रहे।