मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी……

ओबरा पीजी कालेज मे विज्ञान, साहित्य एवं सामाजिक विज्ञान संकायों के नवप्रवेशी छात्र -छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रमों का शुक्रवार को भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डॉ. प्रमोद कुमार ने महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, संसाधनों, सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अनुशासित रहकर महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने पर बल दिया।

साहित्य एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के कार्यक्रम संयोजक प्रो.डॉ. सुभाष राम ने मंच संचालन के साथ ही आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ-साथ शिक्षकों के निकट रहकर अध्ययन करने पर जोर दिया। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी ने महाविद्यालय के गौरवशाली अतीत एवं यहाँ के छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए साहित्य एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के स्नातक पाठ्यक्रमों की योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्र छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भी भाग लेते हुए अपना सर्वांगीण विकास करने की बात कही गई।

विज्ञान संकाय के परीक्षा प्रभारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, प्रयोगशाला आदि सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रभारी डॉ.मीरा यादव, हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ. प्रेम सुंदरी, समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. राजेश प्रसाद, राजनीति विज्ञान के डॉ. विनोद बहादुर सिंह,

रसायन विज्ञान के प्रभारी डॉ.आलोक यादव, वनस्पति विज्ञान की प्रभारी डॉ.वैशाली शुक्ला, जंतु विज्ञान की प्रभारी डॉ. अंजली मिश्रा, भौतिक विज्ञान के प्रभारी डॉ. योगेंद्र लाल वर्मा इत्यादि ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विषयों के पाठ्यक्रम, अध्ययन पद्धति एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र -छात्राएं मौजूद रहे।





