संवाददाता@रामकेश यादव…..

करमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पासिंग करके – सोनभद्र के प्रांगण में 17 में जनपदी कबड्डी प्रतियोगिता का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष माननीय कृपा शंकर सिंह मौर्य ने किया जिसमें कुल 13 विद्यालय ने प्रतिभाग किया जिसमें अंडर -19 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज सिरसिया ठाकुरई खैरपुर विजेता वहीं बालिका वर्ग अंदर-19 में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शक्ति नगर विजेता रहे।

अंडर 17 बालक वर्ग में मध्य विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पापी सोनभद्र विजेता रही वहीं अंदर 17 बालिका वर्ग में कलावती देवी शिक्षण संस्थान पगिया खैराही विजेता रही वही अंदर 14 बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में कलावती देवी शिक्षण संस्थान पगिया खैराही सोनभद्र विजेता रहे।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सर्वजीत कुशवाहा कोषाध्यक्ष राम सजीवन मौर्य जिला महासचिव सुनील राव प्रधानाचार्य श्री सरोज कुमार श्री वीरेंद्र बहादुर यादव मुस्तकीम अहमद समेत सभी विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी,शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रबंधक श्री सर्वजीत कुशवाहा जी ने किया