संवाददाता@विशाल टंडन…….

जन जनवादी पार्टी के तत्वावधान में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिल्ली के सर्वकालिक सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती सोनभद्र के एक निजी गेस्ट हाउस में जिला इकाई के सौजन्य से मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर रामजनम कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल अध्यक्ष रामदुलारे सिंह चौहान उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष रामदुलारे सिंह चौहान ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान एक महान योद्धा थे, जिन्होंने देश और समाज के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया, ताकि समाज में सुधार और सर्वांगीण विकास संभव हो सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. रामजनम कुशवाहा ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने समाज सुधार के लिए शिक्षा पर विशेष बल दिया था।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज का उत्थान तथा सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रगति संभव है। जिला अध्यक्ष राम लक्ष्मण सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे सभी एक सिपाही की तरह जन जनवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जब तक उनके शरीर में शक्ति रहेगी, वे इस कार्य को करते रहेंगे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रवि चौहान, जिला सचिव शिवकुमार चौहान, तेजबली चौहान, राधेश्याम चौहान, बबुन्दर किशन चौहान, सबरू चौहान, मुन्ना चौहान, तेज बहादुर चौहान, अजय चौहान, कन्हैयालाल, निर्मला चौहान, सोनमती चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।