संवाददाता@विशाल टंडन…..

सोमवार को लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष बबुन्दर प्रसाद विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कटारिया, गाजीपुर निवासी मृतका निशा विश्वकर्मा को न्याय दिलाने की मांग की गई। पार्टी ने मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए तथा विसरा की जांच कराई जाए।
साथ ही थाना करंडा पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाते हुए मामले की जांच किसी अन्य थाने से कराने की मांग की गई। थानाध्यक्ष पर दोषियों के पक्ष में कार्य करने, परिवार को डराने-धमकाने और समय से मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की भी मांग उठाई गई।
ज्ञापन में मृतका के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराने की भी मांग की गई। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वह बड़ा आंदोलन करेगी।
इस दौरान रामकुमार मौर्य, राधेश्याम विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, पन्ना लाल विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा, अगंद विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।