संवाददाता@विशाल टंडन…..
— उत्तर प्रदेश शासन ने पदोन्नति के बाद जारी किया तैनाती आदेश, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 ने गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में नई प्रधानाचार्य की तैनाती का आदेश जारी किया। शासन के विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार महिला संवर्ग में प्रधानाध्यापक पद से पदोन्नत श्रीमती निशा सिंह को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह तैनाती 26 मई 2026 को जारी पदोन्नति आदेश के क्रम में तत्काल प्रभाव से की गई है। शासन ने निर्देश दिया है कि श्रीमती निशा सिंह अपने नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नियमित प्रधानाचार्य की नियुक्ति से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नई प्रधानाचार्य के नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी।





