• Home
  • Privacy Policy
Thursday, July 30, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

असली दहाड़ तो शुक्रवार की आधी रात को सुनाई देगी… कॉमनवेल्थ गेम्स जेवलिन थ्रो फाइनल में पहुंचकर नीरज चोपड़ा की हुंकार

Admin by Admin
July 30, 2026
in खेल
0
असली दहाड़ तो शुक्रवार की आधी रात को सुनाई देगी… कॉमनवेल्थ गेम्स जेवलिन थ्रो फाइनल में पहुंचकर नीरज चोपड़ा की हुंकार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. ग्लासगो के स्कॉटस्टौन स्टेडियम में गुरुवार की सुबह जेवलिन थ्रो के खिलाड़ियों के लिए एक कठिन परीक्षा की तरह रही. 14 डिग्री की ठिठुरती ठंड, 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहती हवाएं और दिशा बदलती क्रॉसविंड्स ने दुनिया के दिग्गज एथलीटों का कड़ा इम्तिहान लिया. लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों से पार पाते हुए भारत के स्टार एथलीट और पूर्व कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीयों ने शानदार प्रदर्शन कर 12 खिलाड़ियों वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक पल रहा क्योंकि फाइनल की कुल 12 में से एक-चौथाई जगह पर तिरंगे का कब्जा है. नीरज चोपड़ा के अलावा रोहित यादव और यश वीर सिंह ने भी शुक्रवार को होने वाले ग्रैंड फिनाले का टिकट कटा लिया है.

2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने चोट के कारण 2022 बर्मिंघम खेलों में भाग नहीं लिया था, इस बार चोट से उबरने के बाद अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए मैदान में उतरे. उन्होंने अपने पहले प्रयास में 76.28 मीटर का थ्रो किया, लेकिन दूसरे प्रयास में सुधार करते हुए 79.61 मीटर की दूरी तय की और तालिका में पांचवां स्थान हासिल करते हुए आसानी से फाइनल में प्रवेश कर लिया.

फाइनल में जगह बनाने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि मैं फाइनल में पहुंच गया. मेरा मुख्य लक्ष्य यही था. थ्रो ठीक-ठाक था, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि क्वालीफाई किया जाए. अब लक्ष्य यही है कि फाइनल में जाकर अपना 100 प्रतिशत दूं और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं.’

मौसम और कठिन परिस्थितियों पर अपने अनुभव को साझा करते हुए नीरज ने विस्तार से बताया. उनहोंने कहा, ‘मौसम और परिस्थितियां जेवलिन थ्रोअर्स के अनुकूल बिल्कुल नहीं थीं. वहां न केवल बहुत ठंड थी, बल्कि तेज हवा भी चल रही थी. सबसे बड़ी समस्या यह थी कि हवा सामने से नहीं आ रही थी, जिससे थ्रो का सही आकलन करना बहुत मुश्किल हो रहा था. कई बार मुझे लगा कि मैं भाला एक तरफ फेंक रहा हूं, लेकिन हवा का झोंका उसे दूसरी तरफ ले गया. यही वजह थी कि बहुत सारे थ्रोअर्स को संघर्ष करना पड़ा. कोई भी खिलाड़ी ऑटोमैटिक क्वालीफिकेशन (84 मीटर) का आंकड़ा नहीं छू पाया.’ नीरज नेक कहा कि यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि हम तीनों भारतीय (मैं, रोहित और यश वीर) फाइनल में पहुंच गए हैं..

वहीं श्रीलंका के उभरते हुए खिलाड़ी और इस मुकाबले के बड़े दावेदार रुमेश थारंगा पथिराजे पर बात करते हुए नीरज ने उनकी तारीफ की. नीरज ने कहा, ‘वह बहुत अच्छा लड़का है और मेरा दोस्त है. इस साल उसने वाकई बेहतरीन थ्रो किए हैं. यह बहुत अच्छी बात है कि वह श्रीलंका के लिए कुछ बड़ा और शानदार काम कर रहा है.’ नीरज चोपड़ा के साथ-साथ दो अन्य युवा भारतीय एथलीटों ने भी कठिन हवाओं के बीच सूझबूझ का परिचय दिया.

रोहित यादव ने अपने प्रदर्शन में शानदार सुधार दिखाया. उन्होंने अपने पहले प्रयास के 77.04 मीटर के स्कोर को पीछे छोड़ते हुए 78.37 मीटर का थ्रो किया और 10वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई. यश वीर सिंह ने भी 78.36 मीटर का थ्रो फेंककर 11वां स्थान हासिल किया. इस प्रकार, 12 खिलाड़ियों वाले फाइनल मुकाबले में 3 भारतीय अपनी दावेदारी ठोकते नजर आएंगे.

कोई नहीं छू पाया 84 मीटर का आंकड़ा
स्कॉटस्टौन में स्थिति इतनी चुनौतीपूर्ण थी कि आयोजकों द्वारा तय किया गया 84 मीटर का ऑटोमैटिक क्वालीफिकेशन मार्क दुनिया का कोई भी दिग्गज पार नहीं कर सका. श्रीलंका के रुमेश थारंगा पथिराजे (Rumesh Tharanga Pathirage) 82.84 मीटर के अपने पहले ही थ्रो के साथ क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहे. उन्होंने इस सत्र में रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का थ्रो फेंककर हलचल मचाई थी और इस समय वे सबसे बड़े खतरे के रूप में देखे जा रहे हैं.

दूसरे स्थान पर ग्रेनाडा के एंड्रसन पीटर्स रहे, जिन्होंने अपनी रन-अप रणनीति में बदलाव करते हुए 81.29 मीटर का थ्रो किया. दक्षिण अफ्रीका के 27 वर्षीय डोव स्मिट (Douw Smit), जो एक समय 5 साल की गंभीर पीठ की चोट के कारण खेल छोड़ने की सोच रहे थे, उन्होंने 80.64 मीटर फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं इंग्लैंड के बेन ईस्ट 80.38 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे और 80 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले 4 खिलाड़ियों में शामिल हुए.

शुक्रवार के फाइनल से क्या हैं उम्मीदें?
क्वालीफिकेशन का प्रदर्शन सिर्फ फाइनल का रास्ता साफ करता है, लेकिन असली जंग शुक्रवार शाम को होगी. स्कॉटस्टौन में शाम के वक्त हवाओं का रुख बदल सकता है. इस सीजन में जहां पथिराजे (92.62m) और रोहित यादव (87.05m) अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर शीर्ष फॉर्म में हैं, वहीं नीरज चोपड़ा का अनुभव और बड़े मैचों में वापसी करने की क्षमता उन्हें स्वर्ण पदक का सबसे प्रबल दावेदार बनाती है. अब निगाहें शुक्रवार की शाम पर टिकी हैं, जब तीनों भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

Source link

Previous Post

डाला. हर-हर महादेव कांवड़ यात्रा सेवा समिति का गठन, 24 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

Next Post

सोनभद्र. चोरी के मुकदमे का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ₹20 हजार के चोरी के कपड़े, मोबाइल व नकदी बरामद

Next Post

सोनभद्र. चोरी के मुकदमे का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ₹20 हजार के चोरी के कपड़े, मोबाइल व नकदी बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. चोरी के मुकदमे का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ₹20 हजार के चोरी के कपड़े, मोबाइल व नकदी बरामद
  • असली दहाड़ तो शुक्रवार की आधी रात को सुनाई देगी… कॉमनवेल्थ गेम्स जेवलिन थ्रो फाइनल में पहुंचकर नीरज चोपड़ा की हुंकार
  • डाला. हर-हर महादेव कांवड़ यात्रा सेवा समिति का गठन, 24 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा
  • मुख्यालय. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की नई प्रधानाचार्य बनीं निशा सिंह
  • सोनभद्र. देश अध्यक्ष बने डा ए के गुप्ता (रौनियार) समाज के लोगों में खुशी की लहर।

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. चोरी के मुकदमे का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ₹20 हजार के चोरी के कपड़े, मोबाइल व नकदी बरामद
  • असली दहाड़ तो शुक्रवार की आधी रात को सुनाई देगी… कॉमनवेल्थ गेम्स जेवलिन थ्रो फाइनल में पहुंचकर नीरज चोपड़ा की हुंकार

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.