संवाददाता@अनिल अग्रहरी…..

डाला क्षेत्र में हर-हर महादेव कांवड़ यात्रा सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को राजेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से गोविंद भारद्वाज को समिति का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही 24 अगस्त (सोमवार) को डाला नगर क्षेत्र में भव्य एवं दिव्य कांवड़ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्य अनिकेत श्रीवास्तव, अंशु पटेल, राजेश पटेल, निर्भय चौधरी एवं बजरंगी सेठ के मार्गदर्शन में यात्रा के सफल संचालन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, कांवड़ियों के लिए पेयजल, जलपान, स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज ने कहा कि समिति का उद्देश्य हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा को अनुशासित, सुरक्षित, भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में समिति के अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। विनीत पाण्डेय, अमित मिश्रा एवं अमित सिंह को उपाध्यक्ष, अवनीश पांडे एवं सौरभ सिंह को महामंत्री, प्रशांत पाल एवं अमित सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सह मंत्री के रूप में आदित्य तिवारी धरमू, गौतम, सत्यम राय, दीपक सिंह एवं विक्की गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा राकेश राय को प्रमुख सोशल मीडिया प्रभारी, जबकि प्रकाश चौधरी, विकास जैन एवं राकेश जायसवाल को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। सक्रिय सदस्यों में शुभम विशाल, मोहित, सावन, सूरज, अक्षय, शिवम, साहिल, सुधीर, शमशेर, जुम्मन, गोलू, अर्जुन, आयुष, धीरज, राजन, किशन, अदनान, अजीत, राहुल, सुरेश एवं प्रदीप यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि इस वर्ष की कांवड़ यात्रा को श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता के साथ ऐतिहासिक बनाया जाएगा।






