• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी- ऋतु सिंह पटेल

JK Gupta by JK Gupta
April 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0/सोनभद्र………


Sonbhadra । पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज, कबरी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य तरावा ऋतु सिंह पटेल रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं पूजा पांडे व पूजा सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करता।

छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्य अतिथि ऋतु सिंह पटेल ने हाईस्कूल में उत्तर प्रदेश मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं स्वाती मौर्य, रश्मि मौर्य व खुशबू मौर्य को सम्मानित किया। वहीं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विशाल देव पांडे, रागिनी मौर्य व ज्योति मौर्य को भी सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बना रही हैं। अभिभावकों में भी बेटियों की शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे अब शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और पुराने मिथकों को तोड़ रहे हैं। विद्यालय सस्ती व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ अनुशासित छात्र-छात्राएं तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन मनीष दुबे ने किया।

इस दौरान अनुराग त्रिपाठी, सगीर खान, संदीप चौहान, अमिताभ चौहान, चंद्रभान पांडे, निधि सिंह, कृष्ण देव पांडे, पायल सोनी, प्रीति, श्वेता सिंह, राजू प्रसाद, सरोज भारती सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Next Post

सोनभद्र. मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत: मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Next Post

सोनभद्र. मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत: मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Who is Nelly Korda Women Golfer: कौन हैं नेली कोर्डा शेवरोन, जो चैंपियनशिप जीतकर बनीं दुनिया की नंबर एक महिला गोल्फर
  • मुख्यालय. किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, व्यापक आंदोलन की चेतावनी
  • मुख्यालय. हरदोई की शिल्पी कुशवाहा हत्या के विरोध में धरना, दोषियों को फांसी और मुआवजे की मांग
  • बीजपुर. साइबर ठगी के ₹25 हजार आवेदक के खाते में कराए वापस
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत: मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.