संवाददाता@बद्री प्रसाद……

उपायुक्त सहकारिता अमितकुमारपांडेय के निर्देश पर एडीसीओ सदर निर्मल कुमार मौर्य ने बृहस्पतिवार को राबर्टसगंज ब्लाक स्थित बीपैक्स बहुआर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एडीसीओ ने समिति की कैशबुक, संतुलनपत्र और सदस्य खातो का अवलोकन किया । सचिव विन्ध्याचल राम ने अधिकारी को समिति की वित्तीय स्थिति और व्यवसाय के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

एडीसीओ सदर ने समिति सचिव और अन्य कर्मचारीगण से कहा कि बीपैक्स मे समयबद्धता और वित्तीय अनुशासन ही समिति के सशक्तिकरण का मूल आधार है तथा ग्रामीण भारत को सशक्त करना ही सहकारी समिति की सफलता का मानक है।
एडीसीओ निर्मल मौर्य ने जहाँ एक ओर समिति के डाटा बाउचर फीडिंग को नियमित रूप से सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया वहीँ समिति के ऋण वितरण, वसूली और नकद बिक्री के नियमित अभिलेखीकरण मे सुधार लाने के निर्देश भी दिए।

एडीसीओ ने निर्देशित किया कि किसी भी किसान को अनुमन्य मात्रा से अधिक उर्वरक न दें तथा वितरण कार्य मे पारदर्शिता और नियमबद्धता का विशेष ध्यान दें।





