• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

करमा. अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

JK Gupta by JK Gupta
April 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@हनीफ खान……


करमा थाना क्षेत्र के खुटहनिया गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र तुलसी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि राजकुमार सोमवार रात करीब 8 बजे गांव के पास सड़क पर टहल रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तुरंत निजी साधन से वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

परिजन शव को वापस गांव लेकर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Previous Post

क्रिकेट से लेकर एथलेटिक्स तक… सबास्टियन सावे के बहाने खेल जगत के लंबे समय तक बरकरार रहने वाले रिकॉर्ड

Next Post

सोनभद्र. लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Next Post

सोनभद्र. लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Who is Nelly Korda Women Golfer: कौन हैं नेली कोर्डा शेवरोन, जो चैंपियनशिप जीतकर बनीं दुनिया की नंबर एक महिला गोल्फर
  • मुख्यालय. किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, व्यापक आंदोलन की चेतावनी
  • मुख्यालय. हरदोई की शिल्पी कुशवाहा हत्या के विरोध में धरना, दोषियों को फांसी और मुआवजे की मांग
  • बीजपुर. साइबर ठगी के ₹25 हजार आवेदक के खाते में कराए वापस
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत: मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.