संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम……

दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गाँव निवासी अवनीत कुमार यादव ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में जीआईसी दुद्धी टॉप करके अपने स्कूल सहित माता -पिता एवं गाँव का नाम रौशन किया हैं। गुरुवार की शाम यूपी बोर्ड द्वारा जारी परिणाम में वह हाई स्कूल की परीक्षा में 544 अंक प्राप्त कर जीआईसी दुद्धी में पहला स्थान प्राप्त किया।जीआईसी दुद्धी में पहला स्थान प्राप्त करने पर शुक्रवार को पंचायत दिवस के अवसर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा मिठाई खिलाकर सम्मानित कर बेहतर सफलता की शुभकामनाएं दी।

हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र अवनीत कुमार यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी टेढ़ा ने ग्राम पंचायत द्वारा सम्मानित किए जाने पर कहा कि मेरे लिए यह गौरव का पल है कि मुझे गाँव की सरकार द्वारा सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मेरे लक्ष्य 95 प्रतिशत से ऊपर का था लेकिन विज्ञान में अपेक्षाकृत कम नम्बर मिलने का कारण प्रतिशत कम आया।
उन्होंने बताया कि मेरा लक्ष्य सिविल सेवा में जाने की है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता -पिता के साथ गुरुजनों को दिया जिनके द्वारा उन्हें समय -समय पर निर्देशन मिलता रहता था।बता दें कि उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा गाँव से ही प्राप्त करने का जीआईसी दुद्धी में प्रवेश लिया और वह अपनी कक्षाओं में वह हमेशा प्रथम स्थान लाता रहा और अब हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में जीआईसी दुद्धी पहला स्थान प्राप्त कर अन्य छात्रों के लिए मिशाल पेश कर दिया हैं।
ग्राम पंचायत द्वारा सम्मानित किए जाने के अवसर पर पूर्व प्रधान यदुनाथ प्रसाद यादव, बीडीसी देवचंद,गुलाब यादव,तेजमन, राजकुमार, विकास सहित अन्य मौजूद रहे।