संवाददाता@आनंद गुप्ता….

दुद्धी थाना क्षेत्र के जाबर गांव में मंगलवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोर और एक राहगीर घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब दो किशोर बाइक से दुद्धी की ओर से महुली की तरफ जा रहे थे। जाबर गांव के पास सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे में विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव निवासी सुधीर कुमार (17) पुत्र अशर्फी और दिलीप कुमार (16) पुत्र सुरेश घायल हो गए। वहीं, बाइक की चपेट में आने से सड़क पर पैदल जा रहा व्यक्ति विरेन्द्र 45 वर्ष पुत्र डोमन राम निवासी जाबर की मौत हो गई है।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर दुद्धी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए दुद्धी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे की जानकारी मिलने पर बाइक सवार किशोरों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पैदल चल रहे विरेन्द्र 45 वर्ष पुत्र डोमन राम निवासी जाबर की मौत हो गई है
