• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Top News Live: आगरा में MLC चुनाव के नामांकन का आगाज, शिक्षक सीट पर 7 और स्नातक सीट पर 4 ने लिए फॉर्म

Admin by Admin
September 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Top News Live: आगरा में MLC चुनाव के नामांकन का आगाज, शिक्षक सीट पर 7 और स्नातक सीट पर 4 ने लिए फॉर्म


आगरा में शिक्षक और स्नातक MLC सीट के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नामांकन के पहले दिन शिक्षक सीट के लिए 7 और स्नातक सीट के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए. शिक्षक सीट पर भोज कुमार शर्मा समेत 7 और स्नातक सीट पर अम्बरीश पाल सिंह समेत 4 प्रत्याशियों ने फॉर्म प्राप्त किए हैं.

वर्दी में अधिकारी, दिल में बेजुबानों के लिए प्यार… मेरठ SP सिटी का वीडियो वायरल
मेरठ में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह अपनी टीम के साथ जाते समय सड़क किनारे खड़ी एक गाय को रुककर प्यार से छूते नजर आ रहे हैं. वर्दी में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी का बेजुबान जानवर के प्रति यह अपनापन लोगों का ध्यान खींच रहा है.

खुले नाले में गिरने से युवक की मौत
नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-4 में खुला पड़ा नाला बना जानलेवा. SM प्रदीप साहू के कार्यक्षेत्र में नाले में गिरकर युवक की मौत. गढ़ी गोलचक्कर के पास हुआ दर्दनाक हादसा. नाला खुला होने से प्राधिकरण की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल. स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए. आखिर खुले नाले में कब तक ऐसे ही लोगो की जान जाती रहेगी. हादसे के बाद भी जिम्मेदारों पर सवाल बरकरार.

कुख्यात बदमाश अनमोल गुप्ता गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी में कुख्यात बदमाश अनमोल गुप्ता को 1 करोड़ 25 लाख रुपये की 610 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार. पकड़े गए आरोपों पर गैंगस्टर ,NDPS समेत 10 से अधिक दर्ज मुकदमे. पलिया कोतवाली का मामला.

प्रयागराज में ट्रैक्टर चालक ने 13 साल के बच्चे को रौंदा
प्रयागराज में सिटी जोन के धूमनगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा. तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर ने 13 साल के बच्चे को कुचला. कक्षा 4 में पढ़ने वाले 13 साल के बच्चे प्रिंस भारतीय की मौत. हादसा धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा काली मंदिर के पास हुआ है. बच्चा साइकिल चला रहा था और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. हादसे के बाद चालक मौके पर फरार है. ट्रैक्टर चालक नशे में बताया जा रहा है. बच्चे की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा. सुलेम सराय में धर्मवीर गली के पास जीटी रोड पर लगाया जाम. बच्चों के परिजन आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर हैं. मौके पर मौजूद धूमनगंज थाना पुलिस और एसीपी धूमनगंज परिजनों को समझाने में जुटे. मृतक बच्चे प्रिंस भारतीय का पिता ललन भारतीय राजगीर मिस्त्री है. मृतक बच्चा भोला का पुरवा रहने वाला था.

लखनऊ में मिली युवक की लाश
लखनऊ के बिजनौर इलाके में संदिग्ध हालातों में युवक का शव मिला. रहीमाबाद बिजनौर के रहने वाले 26 वर्षीय सचिन का शव मिला. शव के पास बिजली के तार मिले. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी थाना बिजनौर पुलिस. पोस्टमार्टम से साफ होगी मौत की वजह.

सोनभद्र में साइकिल सवार की मौत
सोनभद्र के औड़ी-रेनुकूट हाईवे पर स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार की मौत. काशी मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कूटी ने साइकिल में मारी जोरदार टक्कर. हादसे में गंभीर घायल कामता पनिका को अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. राहगीरों ने स्कूटी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, मारपीट की भी सूचना. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की, नशे में वाहन चलाने के आरोप की जांच जारी.

लखनऊ में नशे में धुत चालक ने लोगों को रौंदा
लखनऊ में नशे में धुत डाला चालक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा. हादसे में एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए. देर रात मलिहाबाद के कसमंडी कलां के कुम्हारन टोला गांव की घटना. गांव के ही रहने वाले चालक फरजान ने सड़क किनारे बैठे लोगों पर डाला चढ़ा दिया, जिसमें बुजुर्ग श्यामलाल (55), महिला रोमन और उसकी बच्ची मिष्ठी (5)गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन और पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. श्याम लाल की हालत गंभीर देखते बलरामपुर में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना के बाद गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है. एसीपी और मलिहाबाद, रहीमाबाद, माल थाने की फोर्स गांव में तैनात है.

आजमगढ़ में चोरों का पुलिस ने किया एनकाउंटर
आजमगढ़ के तहबरपुर थाना पुलिस की मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के इनामिया अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह के 2 शातिर चोर घायल हो गए. इसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया. इनके पास से 02 तमंचे, 05 कारतूस व ₹15,250 नकद बरामद किया गया है. पूर्व में अहरौला एवं तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई में गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं. अब तक गिरोह के कुल 06 सदस्य गिरफ्तार हुए हैं. SUV से रेकी कर रात्रि में छत व पीछे के रास्ते घरों में घुसकर मशीन से ताले काटते थे. आजमगढ़ सहित 05 जनपदों में चोरी की घटनाओं का खुलासा. गिरफ्तार दोनों दोनों के विरुद्ध अलीगढ़, आजमगढ़ एवं अम्बेडकरनगर में कुल 20 मुकदमे दर्ज किया गया है. दिलशाद पर 13 तथा सोनू अली उर्फ असगर पर 07 मुकदमे.

पीलीभीत में टहलने निकले ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या का आरोप
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलहरी गांव में टहलने निकले ग्रामीण बेदराम की हत्या का आरोप है. परिजनों ने रंजिश के चलते सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने की बात कही है. घटना के बाद आरोपी के घर से फरार होने की सूचना है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

यूपी में ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, 1 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान
योगी सरकार में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान ग्रामीण भी सड़क मरम्मत के काम की निगरानी कर सकेंगे. लोग जल सारथी ऐप के जरिए सड़क की फोटो और वीडियो भेजकर शिकायत दर्ज करा पाएंगे. लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी के साथ अभियंताओं की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी. 10 नवंबर के बाद सड़क मरम्मत से जुड़ी शिकायत मिलने पर भी जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी पर कार्रवाई की व्यवस्था होगी.

सोनभद्र में सड़क किनारे महिला ने दिया बच्चे को जन्म, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
सोनभद्र के घोरावल में शिवद्वार रोड पर अचानक प्रसव पीड़ा होने के बाद एक महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया. प्रसव के दौरान नवजात सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में मामूली चोट आई. राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया. महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है. सीएचसी अधीक्षक के मुताबिक दोनों की हालत ठीक है. परिजनों के पहुंचने के बाद जरूरी कार्रवाई पूरी कर उन्हें साथ भेज दिया गया.

झांसी में बांध में मिले तीन युवकों के शव, पिकनिक मनाने गए थे तीनों
झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के सुकवा-दुकवां बांध में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीनों युवक पिकनिक मनाने के लिए बांध क्षेत्र में गए थे और डूबने से उनकी मौत होने की आशंका है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया. पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ घटना की जांच में जुटी है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाराणसी में ड्यूटी छोड़ महिला डांसरों का वीडियो बनाते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
वाराणसी के लाटभैरव मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा महिला डांसरों का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि लाटभैरव की बारात की परंपरा के दौरान यहां डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी डांस देखने और उसका वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की आलोचना हो रही है.

लखनऊ में चोरी के शक में नाबालिग की पिटाई का वीडियो वायरल
लखनऊ के पारा इलाके की जनता विहार कॉलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग एक नाबालिग की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने नाबालिग पर चोरी का शक जताते हुए उसकी पिटाई की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

मेरठ में पांच लड़कियों ने एक लड़की को पीटा, पार्क में मारपीट का वीडियो वायरल
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांधी बाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पांच लड़कियां एक लड़की के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि पार्क में वॉक के दौरान लड़कियों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई. वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है. न्यूज़18 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

अमरोहा में बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के हरियाना गांव में एक बैटरी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में स्क्रैप बैटरियों को गलाने का काम चल रहा था. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. आग में फैक्ट्री के जलने से संचालक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है.

देवरिया में 13 घंटे बाद अपहृत आयुष सिंह सकुशल बरामद
देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के बालटिकरा कस्बे से आयुष सिंह के अपहरण के मामले में पुलिस ने उसे 13 घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस की कई टीमें आयुष से लगातार पूछताछ कर रही हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पूरा मामला क्रिप्टो करेंसी और पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस बरामदगी के बाद अपहरण की पूरी कड़ी की जांच कर रही है.

लखनऊ के KGMU में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग
लखनऊ के KGMU में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन जारी है. छात्र प्रिंसिपल और डीन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. छात्रों ने प्रिंसिपल के इस्तीफे को लेकर लिखित प्रमाण मांगा है. साथ ही KGMU की आंतरिक जांच समिति पर भी सवाल उठाते हुए बाहरी अधिकारियों और विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग की है. BSc नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव की 19 सितंबर को हुई मौत के बाद से यह विवाद चल रहा है.

KGMU में प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों के अभिभावकों को भेजा गया पत्र
KGMU प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों के अभिभावकों को पत्र भेजा है. प्रशासन ने अभिभावकों से छात्रों को प्रदर्शन से दूर रखने की अपील की है. पत्र में शिक्षण और प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. KGMU ने अनुपस्थिति को अनुशासन के खिलाफ बताया है. ऐसे में छात्रों की अटेंडेंस पर भी असर पड़ सकता है.

ललितपुर में शराब की दुकान के बाहर युवक की पत्थरों से पीटकर हत्या, 5 हमलावरों पर आरोप
ललितपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकाबाग में अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर एक युवक की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि हमलावर युवक को शराब की दुकान के अंदर ले गए और फिर बाहर तक घसीटकर लाए. इसके बाद करीब पांच लोगों ने पत्थरों से उस पर हमला किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

प्रयागराज में चलती ट्रेन में चढ़ते समय दो महिलाएं गिरीं, RPF जवानों ने बचाई जान
प्रयागराज जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान दो महिला यात्री गिर गईं. घटना 27 सितंबर को ट्रेन नंबर 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर एक से रवाना होने के दौरान हुई. इटावा निवासी 60 वर्षीय रामदुलारी ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय गिर गईं. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात RPF और RPSF जवानों की नजर एक अन्य महिला यात्री 45 वर्षीय गीता देवी पर पड़ी, जो ट्रेन के नीचे चली गई थीं. जवानों ने तत्काल कार्रवाई कर दोनों महिलाओं की जान बचाई. यह कार्रवाई ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत की गई.

कानपुर में ट्रॉली बैग में मिली शराब की बोतलें, रेलवे स्टेशन के पास तस्कर गिरफ्तार
कानपुर में ट्रेनों के जरिए शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ राजकीय रेलवे पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने कार्रवाई की है. चेकिंग के दौरान वाशिंग लाइन के पास एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उसके ट्रॉली बैग से दो दर्जन से अधिक शराब की बोतलें बरामद हुईं. पूछताछ में वीआईपी ट्रेनों में यात्रियों को उनकी बर्थ पर शराब उपलब्ध कराने की बात सामने आने की जानकारी है. आरोपी बिहार के गया का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस बरामद शराब की कीमत का आकलन कर रही है.

लखनऊ में कृष्णानगर हत्याकांड का आरोपी 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ के कृष्णानगर में 15 सितंबर को हुई युवती राधा की हत्या के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी भोला राजपूत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी. उसके पास से तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई है. आरोप है कि भोला ने ईंट और पत्थरों से वार कर युवती की हत्या की थी. सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान की थी. घायल आरोपी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जौनपुर में उदयराज हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में उदयराज हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया गया कि उदयराज गोदाम के बाहर सो रहा था, तभी चोरी करने पहुंचे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक चोरी की घटना में नाम सामने आने के डर से आरोपियों ने उदयराज को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी. तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

कानपुर में नाबालिग छात्रा के साथ युवक पकड़ा गया, पुलिस कर रही पूछताछ
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया. बताया जा रहा है कि बिहार के सीवान का रहने वाला युवक कैफ छात्रा को लेने कानपुर पहुंचा था. बजरंग दल और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर रेल बाजार थाना पुलिस को सौंप दिया. कार्यकर्ताओं ने मामले में ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है. पुलिस छात्रा और युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है. इस मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.



Source link

Post Views: 7
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

विंढमगंज. बाइक की चपेट में आने से राहगीर घायल, दो किशोर भी जख्मी

Next Post

‘धर्म के नाम पर प्रोपेगैंडा’, शहजाद पूनावाला संग मारपीट पर सिवेट तोमर की सफाई, लगाए गंभीर आरोप

Next Post
‘धर्म के नाम पर प्रोपेगैंडा’, शहजाद पूनावाला संग मारपीट पर सिवेट तोमर की सफाई, लगाए गंभीर आरोप

'धर्म के नाम पर प्रोपेगैंडा', शहजाद पूनावाला संग मारपीट पर सिवेट तोमर की सफाई, लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.