• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. मुख्य अभियंता का दौरा हवा -हवाई, नहर निर्माण की कच्छप गति किसानों पर पड़ रही भारी

JK Gupta by JK Gupta
April 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम……


— कई वर्षों से पानी के इंतजार में किसान


दुद्धी तहसील की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शुमार कनहर सिंचाई परियोजना में नहर निर्माण की कच्छप गति अब धीरे -धीरे किसानों पर भारी पड़ने लगी हैं। कनहर बांध के निर्माण हुए करीब तीन साल होने को है लेकिन नहर निर्माण की गति इतनी धीमी है कि अभी तक लगभग 50 प्रतिशत काम भी पूरा नही हों सका है जबकि कनहर सिंचाई परियोजना के चीफ इंजिनियर का दौरा लगातार जारी है। कनहर परियोजना के चीफ हर महीने दो महीने में नहर निर्माण का जायजा लेते ही फिर भी आखिर प्रगति क्यों नही बढ़ रही है, यह सवाल उठना लाजिमी है। कनहर परियोजना से 108 गाँव के किसान लगातार पानी का इंतजार कर रहे है लेकिन नहर का निर्माण नही होने से किसानों के खेतों तक अभी तक पानी नही पहुंच सका है जिससे किसानों में निराशा है।

108 गाँव के किसान कर रहे पानी का इंतजार:

कनहर सिंचाई परियोजना के नहर से दुद्धी और चोपन ब्लॉक के करीब 108 गावों को सिंचाई के लिए पानी देने की योजना है लेकिन अभी तक विभाग द्वारा नहर का निर्माण ही पूरा नही कराया जा सका है जिससे किसान मायूस है।

ठेकेदार के भरोसे नहर निर्माण, नही रहते मौके पर जिम्मेदार:

कनहर सिंचाई परियोजना द्वारा भले ही नहर निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन सिंचाई विभाग के कोई भी जिम्मेदार मौके पर नही रहते है इसलिए ठेकेदार मनमानी तरीके से कच्छप गति से नहर निर्माण में लगे हुए है। सूत्रों की माने तो ज़ब उच्च अधिकारियों का दौरा होता है तब उससे एक दो पहले जेई, एई एवं एक्सीयन दिखाई देते है। लोगों का कहना है कि नहर का निर्माण जिस गति से चल रहा है यदि वहीं गति चलती रही तो अभी दो -तीन साल और समय लग सकते है।

Previous Post

विंढमगंज. तेजी से भाग रहे दौर में दिखी पुरानी परंपरा, पालकी में निकली बारात

Next Post

दुद्धी. भौगोलिक कारणों से तेज हो रहा हीट वेव का असर, जनजीवन पर पड़ रहा गहरा प्रभाव

Next Post

दुद्धी. भौगोलिक कारणों से तेज हो रहा हीट वेव का असर, जनजीवन पर पड़ रहा गहरा प्रभाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. भौगोलिक कारणों से तेज हो रहा हीट वेव का असर, जनजीवन पर पड़ रहा गहरा प्रभाव
  • दुद्धी. मुख्य अभियंता का दौरा हवा -हवाई, नहर निर्माण की कच्छप गति किसानों पर पड़ रही भारी
  • विंढमगंज. तेजी से भाग रहे दौर में दिखी पुरानी परंपरा, पालकी में निकली बारात
  • शक्तिनगर. सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का सफल आयोजन
  • बीजपुर. क्या एक मान्यता पर अन्यत्र भी विद्यालय संचालित हो सकता है?..नहीं तो अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.