• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. संपर्क मार्ग पर अवैध अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, थाने में दी शिकायत

JK Gupta by JK Gupta
April 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता/@उमेश सिंह…..


— मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन से मेन रोड तक रास्ता बाधित, हैंडपंप भी कब्जे में, कार्रवाई की मांग


अनपरा थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस के दौरान ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग पर अवैध अतिक्रमण को लेकर पुलिस से शिकायत की है।यह मामला मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन से मेन रोड तक जाने वाले मार्ग से जुड़ा हुआ है,जहां अतिक्रमण के चलते आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिए शिकायती पत्र में कहा कि उक्त मार्ग पहले लगभग 15 फीट चौड़ा था,लेकिन अब सड़क किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि इससे रास्ता संकरा हो गया है और आवागमन में परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ग्राम रणहोर के टोला मिर्चाधुरी निवासी सुशील,व बचू पुत्र गंगा राम द्वारा सरकारी हैंडपंप को भी घेर लिया गया है, जिसके कारण गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए आरसीसी सड़क का प्रस्ताव ग्राम सभा से पारित हो चुका है, लेकिन अतिक्रमण के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने थाना दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए और सरकारी हैंडपंप को मुक्त कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Previous Post

बीजपुर. राख के दलदल में तीन दिनों से फंसा बेजुबान, जिंदगी और मौत के बीच जारी है संघर्ष

Next Post

सलखन. मारपीट में युवक घायल, शांति भंग में तीन युवकों का हुआ चालान

Next Post

सलखन. मारपीट में युवक घायल, शांति भंग में तीन युवकों का हुआ चालान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. थ्रेसर मशीन की जद में आकर मृत मजदूर के घर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख
  • विंढमगंज. मां की डॉट से नाराज युवक ने घर से दूर फांसी लगाकर दी जान
  • दुद्धी. तहसील समाधान दिवस में 32 जन शिकायती मामले आये, एक का हुआ निस्तारण
  • दुद्धी. शिक्षा का स्वर्णिम अध्याय: राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोलवा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10+2 की मान्यता
  • मुख्यालय. महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में नहीं हो सका पारित, भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.