संवाददाता@रामबली मिश्रा….

एनटीपीसी आवासीय परिसर रिहन्द की एक बेटी ने मिस टिन डीवा में 6वा स्थान पाकर क्षेत्र का रोशन किया जिससे रिहन्द वासियों में खुशी कि लहर हैं। परी पाठक एनटीपीसी के एमजीआर विभाग में डीजीएम पद पर कार्यरत उमेश कुमार पाठक की बेटी हैं उसने 11 जुलाई से 19 जुलाई तक जयपुर के जी स्टुडियोज में आयोजित मिस टिन डीवा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया उसमे 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे कड़ी मेहनत के बाद उसने 6वा स्थान प्राप्त किया।
परी पाठक मूल रूप से मथुरा की रहने वाली हैं।वह सेंटजोसेफ स्कूल के बारहवीं की छात्रा हैं परी ने बताया कि उसे अपनी मां शालिनी पाठक से प्रेरणा मिली और वह इस मुकाम तक पहुँच पाई। इसका श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को देना चाहती हैं।वह भविष्य में मिस टिन डीवा का खिताब अपने नाम करना चाहती हैं साथ ही वह मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स में भी प्रतिभाग करना चाहती हैं उसे डांसिग,एक्टिंग और खेल में विशेष रुचि हैं।

मां शालिनी पाठक ने कहा कि उनके बचपन का सपना था कि इस तरह के प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करे लेकिन मैं नही कर पाई इसलिए मैं अपनी बेटी परी को उस मुकाम तक पहुचाना चाहती हू।
पिता उमेश कुमार पाठक ने कहा कि हमें अपनी बेटी पर गर्व हैं और पूरा सहयोग करेंगे अपनी बेटी को आगे बढ़ने में ।





