संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

कावड़ियों का पहला जत्था गुरुवार की सायं स्थानीय मां दूधइया देवी,बेड़ियाँ हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन कर बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करने के लिए देवघर झारखंड रवाना हुए।भगवान शिव के जयघोष से इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।
वर्षों से पैदल कावर यात्रा कर जलाभिषेक करने वाले कांवरिया रबींद्र पाण्डेय ने बताया कि सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा का जल उठाकर यहां के सिद्ध स्थल मंदिर अजगैबीनाथ का दर्शन पूजन कर एक सौ पंद्रह किमी की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकी नाथ को जलाभिषेक करेंगे।

उन्होंने बताया कि इन दोनों सिद्ध स्थल के बाबा भोलेनाथ को जो भी कांवरिया भक्त सच्चे मन से जलाभिषेक कर मन्नत मांगते है निश्चित ही भक्तों की मनोकामना भगवान भोले नाथ पूरी करते है।एक सौ पंद्रह किमी की पैदल यात्रा के दौरान बोल बम ,बोल बम के महामंत्र का उच्चारण करते हुए चलना पड़ता है।
बीच में विश्राम करने के समय कावर की आरती पूजा यात्रा के दौरान की जाती है और शुद्धता का बिशेष ध्यान हर कावड़ियों को करना पड़ता है।बीजपुर से कांवरिया धनंजय शर्मा,संजीत सोनी,विनय गुप्ता,यशपाल, अरबिंद ,नंद किशोर सावन के पहले सोमवार को पैदल कावर यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करेंगे।





