संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

संकल्प फ्रेंड्स क्लब बखरिहवा के बैनर तले रामलीला मंचन एवं दुर्गा पूजा आयोजन के संबंध में अमरेश तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे आसपास गांव सेंदूर, लीलाडेवा, अंजानी, झापर के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए और सभी ने एक स्वर में रामलीला मंचन व दुर्गा पूजा कराने के लिए हामी भरी इस अवसर पर क्षेत्र के विकाश के विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा किया गया।

बैठक और आयोजन के सफलता को मजबूती प्रदान करने के लिए म्योरपुर ब्लॉक के प्रमुख मान सिंह गोंड भी बैठक में शामिल हुए और क्षेत्र के विकाश के लिए हर संभव सहयोग व साथ देने की बात कही।

इस बैठक में एफ एस सी अध्यक्ष अमरेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह , सचिव रामनरेश प्रजापति, कार्यक्रम प्रभारी श्याम मोहन जायसवाल, प्रदीप कन्नौजिया संदीप जायसवाल, राहुल ,सरोज, राजेश्वर सिंह, सुंदर लाल, सुनील जायसवाल, कृपाशंकर जायसवाल,
जयप्रकाश मरकाम, भागवत रौनियार, रवींद्र श्रीवास्तव, अनिल रौनियार, रौनित, आकाश मरकाम व आस पास गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संकल्प फ्रेंड्स क्लब के संरक्षक दीप नारायण सिंह की अगुवाई में बैठक सकुशल सम्पन्न संपन हुआ।
