• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. वेतन भुगतान व गेट पास रिनुवल को लेकर संविदा श्रमिकों ने एनटीपीसी प्रबंधन से लगाई गुहार

JK Gupta by JK Gupta
September 29, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा….


— थर्मेक्स कंपनी के अधीनस्थ कुनाल कंपनी के दर्जनों श्रमिकों ने प्रशासनिक गेट के सामने जताया विरोध


एनटीपीसी रिहंद परियोजना के एफजीडी निर्माण कार्य में लगी थर्मेक्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीनस्थ कुनाल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के दर्जनों संविदा श्रमिकों ने मंगलवार को वेतन भुगतान और गेट पास नवीनीकरण की मांग को लेकर एनटीपीसी रिहंद के प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर विरोध जताया।

श्रमिकों ने बताया कि अगस्त और सितंबर माह के पारिश्रमिक का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर श्रमिकों ने संबंधित कंपनियों के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज होकर मंगलवार सुबह दर्जनों श्रमिकों ने कार्य बंद कर प्रशासनिक भवन के गेट के सामने एकत्र होकर एनटीपीसी प्रबंधन से हस्तक्षेप की मांग की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रमिकों का कहना था कि वेतन नहीं मिलने के साथ ही गेट पास के नवीनीकरण को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर संबंधित कंपनी के एचआर और प्रोजेक्ट प्रबंधक मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से बातचीत की। अधिकारियों ने मंगलवार शाम तक वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन ने संबंधित एजेंसी के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र वेतन भुगतान कराने के निर्देश दिए। प्रबंधन की ओर से कहा गया कि बुधवार तक भुगतान नहीं होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद श्रमिक वापस लौट गए।

एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन के अनुसार संबंधित एजेंसी से वार्ता कर बुधवार तक श्रमिकों का वेतन भुगतान कराने के लिए समय दिया गया है।

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

केकराही. बदहाल सड़क की मरम्मत कार्य करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Next Post

बीजपुर. रामलीला एवं दुर्गापूजा के आयोजन को लेकरSFC (संकल्प फ्रैंड्स क्लब) बखरिहवा ने की बैठक

Next Post

बीजपुर. रामलीला एवं दुर्गापूजा के आयोजन को लेकरSFC (संकल्प फ्रैंड्स क्लब) बखरिहवा ने की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.