संवाददाता@रामकेश यादव….

विकास खण्ड करमा स्थित बसवा गांव में बदहाल सड़क की मरम्मत कार्य कराने के लिए प्रमोद कुमार यादव ने जिलाधकारी को मंगलवार को सौंपा ज्ञापन।
प्रमोद यादव ने बताया कि लगभग पचास वर्षों से मुख्य मार्ग मीरजापुर से प्रकाश पटेल के घर नहर के पास तक सड़क की हालत बुरी तरह नाजुक होने के कारण राहगीरों व स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा, प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक , सांसद सहित विकास खण्ड से भी कोई सुधि नहीं ली जा रही है ।

प्रार्थना को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ व वीडियो को स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया है।