• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

प्रेमी संग रहने लगी पत्नी, पति को नहीं भाया, तमतमाता पहुंचा घर और काट दी नाक

Admin by Admin
September 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
प्रेमी संग रहने लगी पत्नी, पति को नहीं भाया, तमतमाता पहुंचा घर और काट दी नाक

[ad_1]

Last Updated:September 29, 2026, 16:28 IST

Sitapur Crime News : सीतापुर में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. दरअसल, एक शख्स ने गुस्से में पत्नी की पहले तो बेरहमी से पिटाई की, फिर जब उससे भी मन नहीं भरा, तो उसकी नाक ही काट दी. आइए जानते हैं पूरा मामला.

प्रेमी संग रहने लगी पत्नी, पति को नहीं भाया, तमतमाता पहुंचा घर और काट दी नाकZoom

महिला की नाक कटी.

सीतापुर : यूपी के सीतापुर में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से नाक काट दी. पति पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज था. पत्नी पिछले एक माह से अपने प्रेमी के घर पर रह रही थी. मंगलवार को पति और उसके घर वालों ने प्रेमी के घर पर धावा बोल दिया. प्रेमी के घर पर न मिलने पर उसके भाई को जमकर पीटा. बीच बचाव करने पहुंची पत्नी की पति ने पिटाई करने के बाद उसकी चाकू से नाक काट दी. घटना के बाद पति और उसके घर वाले भाग गए. घटना के बाद घायल महिला और उसके प्रेमी के भाई को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद पुलिस ने पूरे मामले जांच शुरू कर दी है. यह पूरा मामला हरगांव थाना क्षेत्र का है.

हरगांव क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी करीब 20 वर्ष पहले राजेंद्र से हुई थी. करीब एक वर्ष पहले महिला का पड़ोस के गांव में रहने वाले कपिल से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं. इन्हीं नजदीकियों को लेकर पति राजेंद्र ने कई बार पत्नी का विरोध भी किया, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी से मिलती रही. इतना ही नहीं महिला पर प्रेमी कपिल का इतना रंग चढ़ा कि वह गुरुवार को अपने पति का घर छोड़कर उसके घर चली गई. दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली.

महिला करीब चार दिनों से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. इस बात से नाराज पति और उसके घर वालों ने सोमवार को कपिल के घर पर धावा बोल दिया. कपिल के घर पर न मिलने पर राजेंद्र और उसके घरवालों ने उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी. प्रेमी के भाई को पीटता हुआ देख पत्नी ने विरोध किया तो उसे भी कूट दिया. इतना ही नहीं उसकी नाक भी काट दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

इसके बाद राजेंद्र घर वालों के साथ भाग गया. घायल महिला और उसके प्रेमी के भाई को हरगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल महिला का उपचार जारी है. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है. घटना में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

Location :

Sitapur,Uttar Pradesh

First Published :

September 29, 2026, 16:28 IST

[ad_2]

Source link

Views: 28
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. रामलीला एवं दुर्गापूजा के आयोजन को लेकरSFC (संकल्प फ्रैंड्स क्लब) बखरिहवा ने की बैठक

Next Post

सोनभद्र. भगत सिंह की जयंती पर भाकपा का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

Next Post

सोनभद्र. भगत सिंह की जयंती पर भाकपा का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement