• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. राख के दलदल में तीन दिनों से फंसा बेजुबान, जिंदगी और मौत के बीच जारी है संघर्ष

JK Gupta by JK Gupta
April 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता/@रामबली मिश्रा…..


स्थानीय थाना क्षेत्र के इंटकबेल मितिहिनी के पास स्थित राख बंधे में एक बैल पिछले तीन दिनों से राख की दलदल में फंसा हुआ है। भूख-प्यास और कीचड़ की गिरफ्त में फंसा यह बैल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है जिसे निकालने के तमाम प्रयास अब तक असफल रहे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डूमरचुआ निवासी सुरेश गुप्ता का बैल चरते समय अचानक रास्ता भटक कर इंटकबेल मितिहिनी के पास स्थित राख बंधे के समीप चला गया।यहाँ राख की गीली दलदल में बैल बुरी तरह धंस गया जब काफी समय तक बैल घर नहीं पहुँचा तो मालिक सुरेश गुप्ता ने उसकी खोजबीन शुरू की ढूंढते-ढूंढते जब वे राख बांध के पास पहुँचे तो बैल को दलदल में फंसा देख उनके होश उड़ गए।

बैल के फंसे होने की खबर मिलते ही डूमरचुआ और आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पिछले तीन दिनों से ग्रामीण लगातार लाठी,डंडे और रस्सियों के सहारे बैल को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल सका ।ग्रामीण रामलाल, मेघनाथ, विवेक, जयप्रकाश, नर्मदा, श्यामनारायण और रामरक्षा पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि राख इतनी गहरी और दलदल है कि बैल को बाहर निकाल पाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।इसकी सूचनाअपर महाप्रबंधक राजेश बोयपाई को मिली तो उन्होंने निर्देश सी आई एस एफ को दिया ।टीम ने रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद फंसे बैल को निकाला तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Previous Post

मुख्यालय. अधिवक्ता परिषद ने सड़क की खराब पटरी को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. राख के दलदल में तीन दिनों से फंसा बेजुबान, जिंदगी और मौत के बीच जारी है संघर्ष
  • मुख्यालय. अधिवक्ता परिषद ने सड़क की खराब पटरी को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: सोनभद्र से श्रद्धालुओं का जत्था सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना
  • चोपन. रेल कर्मचारी इंटर कालेज में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन, श्याम सुंदर मिश्र बने अध्यक्ष
  • अनपरा. भूसे में बालू मिलाकर बेच रहा था व्यापारी, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.