• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. अधिवक्ता परिषद ने सड़क की खराब पटरी को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
April 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता/@विशाल टंडन……


सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिषद सोनभद्र ने जनहित से जुड़ी एक गंभीर समस्या को उठाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने रॉबर्ट्सगंज स्थित सिविल लाइन्स रोड पर सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के सामने बनी सड़क की खस्ताहाल पटरी को तत्काल ठीक कराने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि स्कूल गेट के सामने बने स्पीड ब्रेकर के पास सड़क के दोनों ओर की पटरी मुख्य सड़क से काफी नीचे है, जिससे आए दिन राहगीर असंतुलित होकर गिर जाते हैं और घायल हो रहे हैं। यह मार्ग कचहरी रॉबर्ट्सगंज से खलियारी तक जाता है और सुबह के समय स्कूली बच्चों की आवाजाही भी काफी अधिक रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।अधिवक्ता परिषद ने इस समस्या को जनसुरक्षा से जुड़ा बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को मौके पर तलब कर समस्या का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान परिषद के महामंत्री विनोद कुमार शुक्ल सहित मनीष कुमार चतुर्वेदी, उमेश कुमार मिश्र, शिवकुमार देव पाण्डेय, विमलेश कुमार पाठक, वीरेन्द्र सिंह समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: सोनभद्र से श्रद्धालुओं का जत्था सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना

Next Post

बीजपुर. राख के दलदल में तीन दिनों से फंसा बेजुबान, जिंदगी और मौत के बीच जारी है संघर्ष

Next Post

बीजपुर. राख के दलदल में तीन दिनों से फंसा बेजुबान, जिंदगी और मौत के बीच जारी है संघर्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. भीषण गर्मी के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला
  • चूर्क. ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
  • Who Is Aronyak Ghosh: कौन हैं अरण्यक घोष… जो भारत के 95वें ग्रैंड मास्टर बने, पिता अंपायर, मां हैं वकील
  • इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • चोपन. अक्षय तृतीया पर सिंदुरिया में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.