• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 31, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: सोनभद्र से श्रद्धालुओं का जत्था सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना

JK Gupta by JK Gupta
April 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
187
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता/@विशाल टंडन……

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” योजना के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के मूल एवं स्थायी निवासियों को ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल सोमनाथ मंदिर की यात्रा के लिए शनिवार को जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष योजना के अंतर्गत जिले के 10 अलग-अलग वर्गों से एक-एक पात्र व्यक्ति का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया है, जिससे सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके। इस प्रकार कुल 10 चयनित यात्री और एक नोडल अधिकारी सहित 11 सदस्यीय दल इस यात्रा में शामिल हुआ है।

यात्रा 18 अप्रैल से प्रारंभ होकर 23 अप्रैल तक चलेगी। सबसे पहले यात्रियों को बस के माध्यम से लखनऊ भेजा गया, जहां से 19 अप्रैल को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व स्पेशल ट्रेन” द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए यात्रियों के साथ वे गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, साथ ही गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन भी करेंगे।

यात्रा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है, जिससे देश की एकता और विविधता को मजबूती मिल सके। यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी खुशी जाहिर की। करमा ब्लॉक की साधना ने कहा कि सरकार द्वारा यह अवसर मिलना उनके लिए बेहद सुखद और यादगार क्षण है। बिचपई निवासी निर्मला ने बताया कि उन्हें सोमनाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ वहां की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को देखने का अवसर मिलेगा।

ग्राम लोढ़ी के शमशेर बहादुर सिंह ने इस योजना को सरकार की एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे अन्य राज्यों की संस्कृति और जीवनशैली को समझने का मौका मिलता है। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना पूरे देश के विभिन्न जिलों से लोगों को सोमनाथ मंदिर तक ले जाकर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

जो पूरी यात्रा के दौरान मार्गदर्शन और समन्वय का कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना है, बल्कि देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विविधताओं के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। इस यात्रा के माध्यम से सोनभद्र के लोग गुजरात की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को जानेंगे, वहीं गुजरात के लोग भी सोनभद्र और उत्तर प्रदेश के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

इससे आपसी समझ और सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा। इस यात्रा में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्रवण कुमार राय (परियोजना निदेशक, डीआरडीए सोनभद्र) भी यात्रियों के साथ गए हैं। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर एडीएम रमेश चंद्र, अपर सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

चोपन. रेल कर्मचारी इंटर कालेज में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन, श्याम सुंदर मिश्र बने अध्यक्ष

Next Post

मुख्यालय. अधिवक्ता परिषद ने सड़क की खराब पटरी को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Next Post

मुख्यालय. अधिवक्ता परिषद ने सड़क की खराब पटरी को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • India Commonwealth Games Today Schedule: गोल्ड पर नीरज चोपड़ा की नजर, 10 बॉक्सर फाइनल का टिकट पाने उतरेंगे, नौवें दिन भारत का शेड्यूल
  • Lovepreet Singh: सब्जियां बेची, खेतों में किया काम लेकिन गरीबी नहीं रोक सकी हौसले की उड़ान, दर्जी के बेटे ने CWG में रचा इतिहास
  • Commonwealth Games 2026 में आज ये है टीम इंडिया का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा से मेडल की उम्मीद, Sports Hindi News
  • Commonwealth Games 2026: कल लवप्रीत ने रिकॉर्ड के साथ जीता सिल्वर मेडल, सीमा ने जमाया कांस्य पर कब्जा, Sports Hindi News
  • नीली से भगवा क्यों कर दी गई टीम इंडिया की जर्सी? दिग्गज हैं हैरान, मगर हॉकी इंडिया ने दिया ये बयान, Hockey Hindi News

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • India Commonwealth Games Today Schedule: गोल्ड पर नीरज चोपड़ा की नजर, 10 बॉक्सर फाइनल का टिकट पाने उतरेंगे, नौवें दिन भारत का शेड्यूल
  • Lovepreet Singh: सब्जियां बेची, खेतों में किया काम लेकिन गरीबी नहीं रोक सकी हौसले की उड़ान, दर्जी के बेटे ने CWG में रचा इतिहास

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.