• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. रेल कर्मचारी इंटर कालेज में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन, श्याम सुंदर मिश्र बने अध्यक्ष

JK Gupta by JK Gupta
April 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता/@कृपा शंकर पांडेय……


रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और विद्यालय के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से श्याम सुंदर मिश्र को शिक्षक अभिभावक संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, धर्मशिला देवी को मंत्री तथा मोहम्मद जावेद को कोषाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार सहित अन्य अभिभावक भी मौजूद रहे। बैठक में विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, अनुशासन बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। अभिभावकों एवं नवगठित पदाधिकारियों ने आगामी सत्र में सक्रिय भूमिका निभाने और विद्यालय के सतत विकास में हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक अभिभावक संघ विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करता है। इसके माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सकता है तथा छात्रों के भविष्य को सशक्त दिशा दी जा सकती है। उन्होंने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

बैठक में आशीष साहनी, राकेश कुमार, विनोद कुमार, मृत्युंजय, वंदनी देवी, रजनी सिंह, राधेश्याम तिवारी, रजनीश तिवारी, देवेंद्र प्रसाद, बिंदिया तिवारी सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Previous Post

अनपरा. भूसे में बालू मिलाकर बेच रहा था व्यापारी, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Next Post

सोनभद्र. “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: सोनभद्र से श्रद्धालुओं का जत्था सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना

Next Post

सोनभद्र. “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: सोनभद्र से श्रद्धालुओं का जत्था सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चूर्क. ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
  • Who Is Aronyak Ghosh: कौन हैं अरण्यक घोष… जो भारत के 95वें ग्रैंड मास्टर बने, पिता अंपायर, मां हैं वकील
  • इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • चोपन. अक्षय तृतीया पर सिंदुरिया में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई
  • ओबरा. ब्राह्मण समाज ने मनाई भगवान परशुराम की जयंती

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.