• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. मारपीट में युवक घायल, शांति भंग में तीन युवकों का हुआ चालान

JK Gupta by JK Gupta
April 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता/@बद्री प्रसाद……


चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत के मीनाबाजार में दो पक्षों में हुई मारपीट में दलित युवक के गंभीर रूप से घायल होने पर चौकी पुलिस तत्काल शांति भंग की कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया,जहां पर सक्षम न्यायालय ने जमानत पर तीनों युवकों को रिहा कर दिया।

प्राप्त समाचार के मुताबिक मारकुंडी ग्राम पंचायत के मीना बाजार में बीते16अप्रैल2026, गुरुवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक पक्ष से दलित युवक ओम प्रकाश पुत्र संतु भारती गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु परिजनों ने जिला चिकित्सालय रावर्ट्सगंज में भर्ती कराया है।

जहां गयाल युवा का इलाज जारी है। संबंध में चौकी प्रभारी अतुल कुमार पटेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल तीन युवकों हरिशंकर उर्फ बबलू पुत्र बीरबल शर्मा, उमर अंसारी व साहिल अंसारी पुत्रगण कुद्दुस अंसारी को गिरफ्तार कर 170,126,135 बीएनएसएस मे निरुद्ध कर सक्षम न्यायालय में पेश किया।

यहां पर जमानत अर्जी पर तीनों को रिहा कर दिया गया।पुलिस की माने तो पीड़ित परिजनों से तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकरण करते हुए जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा मामले में वांछित लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Previous Post

अनपरा. संपर्क मार्ग पर अवैध अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, थाने में दी शिकायत

Next Post

मुख्यालय. महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में नहीं हो सका पारित, भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Next Post

मुख्यालय. महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में नहीं हो सका पारित, भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विंढमगंज. मां की डॉट से नाराज युवक ने घर से दूर फांसी लगाकर दी जान
  • दुद्धी. तहसील समाधान दिवस में 32 जन शिकायती मामले आये, एक का हुआ निस्तारण
  • दुद्धी. शिक्षा का स्वर्णिम अध्याय: राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोलवा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10+2 की मान्यता
  • मुख्यालय. महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में नहीं हो सका पारित, भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
  • सलखन. मारपीट में युवक घायल, शांति भंग में तीन युवकों का हुआ चालान

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.