• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. अनियंत्रित बल्कर ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, रेणुकूट बाजार की विद्युत आपूर्ति ठप

JK Gupta by JK Gupta
April 17, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता/@अमिताभ मिश्रा……


स्थानीय बाजार में शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब एक अनियंत्रित बल्कर ने सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा उखड़कर दूर जा गिरा और कई बिजली के तार टूट गए, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग ट्रक के पास इकट्ठा हो गए। लोगों ने ड्राइवर को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह काफी देर तक गाड़ी से बाहर नहीं निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था और वह हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता रहा। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने स्थिति को संभालते हुए पहले जाम को खुलवाया और यातायात को बहाल कराया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और उसे चौकी ले जाया गया। इस दुर्घटना के चलते बाजार क्षेत्र में देर रात तक अंधेरा छाया रहा।

विद्युत विभाग के अनुसार क्षतिग्रस्त खंभे और तारों को दुरुस्त करने में समय लगेगा, जिसके चलते बिजली आपूर्ति शनिवार की दोपहर बाद ही बहाल होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते ड्राइवर पर नियंत्रण होता, तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैl

Previous Post

चोपन. कस्बे में अज्ञात महिला की मौत से हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेणुकूट. अनियंत्रित बल्कर ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, रेणुकूट बाजार की विद्युत आपूर्ति ठप
  • चोपन. कस्बे में अज्ञात महिला की मौत से हड़कंप
  • अब बर्दाश्त नहीं होता… नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने कोच के खिलाफ खोला मोर्चा, SAI से की शिकायत
  • सोनभद्र. कुख्यात कफ सिरप तस्कर शुभम जायसवाल के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, पिता एक वर्ष के लिए निरुद्ध
  • सोनभद्र. नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.