संवाददाता/@संदीप अग्रहरी……

उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) म्योरपुर अखिलेश पटेल ने म्योरपुर रेंज अंतर्गत देवरी, चैरी और खटाबरन क्षेत्रों में वर्ष 2025-26 में कराए गए वन विभाग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि विभागीय कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी जबर सिंह, वन दरोगा गोविंद कुमार, विद्या पांडेय तथा सर्वेश यादव सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।