बीजपुर/सोनभद्र.@रामबली मिश्रा……

पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में वांक्षित अभियुक्तों के गिरफ्तारी अभियान के क्रम में गुरुवार को टीम गठित कर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मु नं 473/25 धारा 60 आबकारी एक्ट के वांक्षित वारंटी कोटे केवट ग्राम सभा डोडहर को गिरफ्तार करने के लिए टीम को रवाना किया।गठित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम,आरक्षी प्रमोद कुमार,आरक्षी हरीश चंद,ने सरकारी वाहन से अभियुक्त के घर दबिश दी तो उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त न्यायालय के नियत तिथि पर उपस्थित नहीं हो रहा था जिसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था।गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धारा में विधिक कार्रवाई के पश्चात न्यायालय रवाना किया गया।