• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सपा नेता ने बेड़ियों में खुद को जकड़कर अधिकारी के कदमों में गिरकर मांगा मूल अधिकार

JK Gupta by JK Gupta
April 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को प्रतीकात्मक रूप से बेड़ियों में जकड़ कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने बेड़ियों में जकड़कर पैदल मार्च किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी के सामने गिरकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

सपा नेताओं का कहना था कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और मेडिकल कॉलेज की स्थिति अत्यंत दयनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह “लापरवाही के भरोसे” चल रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रमोद यादव ने दावा किया कि मेडिकल कॉलेज में करीब 60 प्रतिशत डॉक्टर अनुपस्थित रहते हैं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के अभाव में मरीजों की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।

सपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी तीन मंजिल नीचे उतरना पड़ता है, जो “नारी शक्ति” के दावों पर सवाल खड़ा करता है।

इसके अलावा अस्पतालों में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी का मुद्दा भी उठाया गया। सपा नेताओं ने जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया कि चुनाव के समय अस्पतालों की चिंता करने वाले नेता अब जनता की समस्याओं से दूरी बना चुके हैं।
प्रदर्शन के दौरान “हर घर जल” योजना को लेकर भी सवाल उठाए गए। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि पाइपलाइन बिछाए जाने के बावजूद कई इलाकों में अब तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अंत में सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो पार्टी आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Previous Post

चोपन. विकृत जिहादी मानसिकता के विरुद्ध बजरंग दल का राष्ट्र व्यापी विरोध प्रदर्शन कल

Next Post

सोनभद्र. मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से दिया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

Next Post

सोनभद्र. मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से दिया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. महिला शक्ति का प्रदर्शन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान व मानव श्रृंखला
  • दुद्धी. रेलवे ट्रैक के पास बना स्पीड ब्रेकर बना जानलेवा, दूर जाकर गिरा बाइक सवार, मौत
  • रेणुकूट. नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन, समाज को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प
  • सोनभद्र. स्मार्ट प्रीपेड मीटर की पहल: अब बिजली बिल नहीं, रिचार्ज से चलेगी सप्लाई
  • बीजपुर. आबकारी एक्ट में वांछित वारंटी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.