चोपन/सोनभद्र.@कृपाशंकर पांडेय……

देश में समाज जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाएं विकृत मानसिकता का परिचायक है। नासिक के टी सी एस में उजागर हुआ लव जिहाद का षड्यंत्र इस श्रृंखला में ही एक कड़ी है। अनेक नगरों से लव जिहाद, वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, सेना और रेल भूमि पर अवैध कब्जा, खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करना, अधिक मुस्लिम आबादी वाले स्थानों पर हिंदू परिवारों के उत्पीड़न, जनजाति की अवयस्क बालिकाओं का शोषण आदि अनेक प्रकार की घटनाएं इसी मानसिकता की उपज हैं।
राष्ट्र विरोधी, अवैध, आपराधिक और सद्भाव भंग करने की इस मानसिकता के विरुद्ध बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय जिला केंद्रों के बड़े चौराहे वाले स्थानों पर १७ अप्रेल २०२६ को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा ऐसा निर्णय किया गया है। नारे लिखी पट्टिकाएं और नारों के घोष के साथ लगभग एक घंटे का प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही इस्लामी आतंकवाद का पुतला दहन भी किया जाएगा,
उक्त जानकारी नरसिंह त्रिपाठी, प्रांत प्रमुख, विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसार काशी प्रांत ने दिया ।