@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । जनपद में इन दिनों स्मार्ट मीटर एक बड़ी समस्या बन रही है। व्यापारी, किसान, नौजवान, मजदूर, ग्रामीण और गरीब सभी वर्ग बिजली विभाग के इस उपकरण से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर के कारण बिजली बिल अनियमित और अत्यधिक बढ़कर आ रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
एक ओर जहाँ केंद्रीय बिजली मंत्री का यह कहना है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता की सहमति से लगाए जाने चाहिए, वहीं दूसरी ओर विभाग के कर्मचारी मनमाने तरीके से मीटर लगा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी जनता ने आरोप लगाया है कि वे इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं और जनता की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं रह गया है।
किसान-नौजवान संघर्ष मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
पिछले सप्ताह आयोजित जनचौपाल में चतरा ब्लॉक के डुबटिया गांव का मामला सामने आया, जहाँ राशन लेने वाले गरीब परिवारों के घरों में केवल चार-पाँच सीएफएल बल्ब जलने के बावजूद दो से तीन लाख रुपये तक के बिजली बिल भेजे गए। लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आकाश चौहान, सतउधन बिंद, नगेंद्र धागर, प्रमोद धागर, लाल बिहारी गोंड, सत्यम पांडेय, सत्यम तिवारी, विजय चौहान, दिनेश चेरो, अनिल उरांव, कृष्णानंद गोंड सहित मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित