शक्तिनगर/सोनभद्र.@वीरेंद्र यादव….

थाना शक्तिनगर प्रांगण में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दुबे के नेतृत्व में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम आयोजकों, थाना क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं डीजे संचालकों ने भाग लिया। इस दौरान 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
प्रशासन की ओर से सरकार द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, 14 अप्रैल को थाना शक्तिनगर परिसर में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई और अधिक से अधिक लोगों से इसमें भागीदारी की अपील की गई।