• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका व नगर पंचायत चुर्क घुर्मा के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, मिली खामियां

JK Gupta by JK Gupta
September 20, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप न मिलने पर कार्रवाई के निर्देश, परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के दिए निर्देश


Sonbhadra। अपर जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद सोनभद्र एवं नगर पंचायत चुर्क घुर्मा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रयुक्त सामग्री, साफ-सफाई तथा कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नं. 4 में वंदन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन चण्डी माता मंदिर में अवस्थापना विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। मौके पर अवर अभियंता श्री राजकुमार राज उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में तीन टिन शेड, बाउंड्री एवं गेट का निर्माण कराया गया है। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में फर्श पर कोटा स्टोन, सीसी रोड, प्रकाश व्यवस्था एवं खाली स्थानों पर पौधरोपण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए।

मंदिर परिसर में जल निकासी के लिए अनावश्यक नाली निर्माण के स्थान पर परिसर को उचित ढाल देकर इस प्रकार विकसित करने के निर्देश दिए गए कि वर्षा एवं धुलाई का पानी स्वतः किनारे की ओर निकल सके। पत्थर एवं पेंटिंग का चयन मंदिर परिसर की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए करने के निर्देश दिए गए।

मंदिर परिसर के बाहर रखी मोरम एवं गिट्टी की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने अवर अभियंता को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में केवल मानक के अनुरूप मोटी अथवा मध्यम दर्जे की मोरम का ही प्रयोग किया जाए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

इसी वार्ड में स्थित तालाब पर निर्माणाधीन घाट का भी निरीक्षण किया गया। तालाब के चारों भीटों पर पीचिंग का कार्य कराया गया है, जबकि वर्तमान में कार्य बंद पाया गया। तालाब में जलकुंभी एवं अन्य वनस्पतियां अधिक मात्रा में पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने तालाब की सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया जा सके। साथ ही सीढ़ियों के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही प्रयोग सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ होने पर इसकी सूचना देने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका परिषद सोनभद्र क्षेत्र में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के पास सीएण्डडीएस द्वारा निर्माणाधीन कल्याण मंडपम् का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में निर्माण में प्रयुक्त मोरम एवं ईंट निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। मौके पर कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता उपस्थित नहीं थे। अपर जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने तथा मानक के विपरीत सामग्री पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के बिल से नियमानुसार कटौती कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान अवर अभियंता की नियमित उपस्थिति एवं निर्देशन सुनिश्चित करने को कहा गया।

नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में वंदन योजना के अंतर्गत शिव मंदिर परिसर में अवस्थापना कार्य, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग एवं छठ घाट के ऊपर कराए गए पत्थर के कार्य तथा वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत निर्मित पार्क का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज एवं अवर अभियंता श्री ओम तिवारी उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्वीकृत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक न पाए जाने पर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मंदिर परिसर में आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने के निर्देश दिए गए।

नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में चुर्क तिराहे के पास मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन दुकानों एवं डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी एवं अवर अभियंता को निर्देशित किया कि परियोजना पूर्ण होने तक कार्य की नियमित निगरानी एवं अपने निर्देशन में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर कमी न रहने देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि परियोजना की अंतिम किश्त अभी शासन से प्राप्त नहीं हुई है। अंतिम किश्त प्राप्त होने के उपरांत शेष कार्यों को मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. 816 परीक्षा केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा सकुशल सम्पन्न, 8,207 शिक्षार्थियों ने किया प्रतिभाग

Next Post

ऐश्वर्या राय की वो आदतें, जिन्हें बर्दाश्त करते हैं अमिताभ-अभिषेक बच्चन, लेकिन ननद श्वेता हो जाती हैं परेशान

Next Post
ऐश्वर्या राय की वो आदतें, जिन्हें बर्दाश्त करते हैं अमिताभ-अभिषेक बच्चन, लेकिन ननद श्वेता हो जाती हैं परेशान

ऐश्वर्या राय की वो आदतें, जिन्हें बर्दाश्त करते हैं अमिताभ-अभिषेक बच्चन, लेकिन ननद श्वेता हो जाती हैं परेशान

Related Posts

  • सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ
  • म्योरपुर. त्योहारों से पहले म्योरपुर पुलिस अलर्ट! पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने दिए सख्त निर्देश म्योरपुर. त्योहारों से पहले म्योरपुर पुलिस अलर्ट! पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने दिए सख्त निर्देश
  • रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग
  • म्योरपुर. बिरसा मुंडा जयंती पर बिजली विभाग का एक्शन! बलियरी में लगा मेगा कैंप, 24 को मिलेगा नया कनेक्शन, एक लाख से ज्यादा की वसूली म्योरपुर. बिरसा मुंडा जयंती पर बिजली विभाग का एक्शन! बलियरी में लगा मेगा कैंप, 24 को मिलेगा नया कनेक्शन, एक लाख से ज्यादा की वसूली
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement