Last Updated:
बच्चन परिवार फिल्म इंडस्ट्री का एक नामी परिवार है. बच्चन परिवार से जुड़ी हर खबर पर दर्शकों की नजर भी टिकी रहती हैं. बॉलीवुड में इस परिवार की अपनी एक अलग ही धाक है. वहीं बच्चन परिवार से मतभेद की खबरें आती रही हैं, लेकिन कभी उनकी पुष्टि नहीं हुई. लेकिन ऐश्वर्या की ननद श्वेता बच्चन ने खुद एक बार इस बात का खुलासा कर दिया था कि उन्हें एक्ट्रेस की किस बात से सबसे ज्यादा चिढ़न होती है. ‘
जब श्वेता नंदा ने किया था खुलासा
नई दिल्ली. बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी खूबसूरती और फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी को कई साल हो चुके हैं और दोनों की बेटी आराध्या भी है.लेकिन इस परिवार से ऐश्वर्या के विवाद की भी खबरें खूब आम हुई रहती हैं. अब इसी बीच करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का एक पुराना एपिसोड फिर से चर्चा में है, जिसमें श्वेता बच्चन नंदा ने अपनी भाभी ऐश्वर्या राय को लेकर खुलकर बात की थी.
अमिताभ बच्चन का परिवार हमेशा सुर्खियों में छाया रहता है. फिर चाहे वो पत्नी जया हों या फिर बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या. इस परिवार के बारे में जानने के लिए लोग भी काफी एक्साइटेड रहते हैं. लेकिन एक बार अमिताभ और अभिषेक ने खुलासा किया था कि वो ऐश्वर्या की किस आदत को बर्दाश्त करते हैं.वहीं ननद श्वेता ने कहा था कि इसी आदत से वह काफी परेशान हो जाती हैं.
ऐश्वर्या की ये बात श्वेता को नहीं आती पसंद
इस पुराने एपिसोड में श्वेता बच्चन अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ शो में पहुंची थीं. बातचीत के दौरान करण जौहर ने श्वेता से ऐश्वर्या को लेकर पूछा था कि उन्हें अपनी भाभी की कौन सी बात पसंद है, किस चीज से वह परेशान होती हैं और किस आदत को वह नजरअंदाज करती हैं. श्वेता ने बताया था कि उन्हें ऐश्वर्या की यह बात बेहद पसंद है कि वह खुद अपने दम पर अपनी पहचान बनाने वाली महिला हैं. इसके अलावा वह एक शानदार मां भी हैं. हालांकि, जब करण ने पूछा कि ऐश्वर्या की ऐसी कौन सी आदत है जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है, तो श्वेता ने बिना घुमाए जवाब दिया. श्वेता ने कहा था कि ऐश्वर्या फोन कॉल और मैसेज का जवाब देने में काफी ज्यादा समय लगाती हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि वह ऐश्वर्या की टाइम मैनेजमेंट की आदत को बस सहन कर लेती हैं.
रैपिड फायर में भाई अभिषेक को चुना
शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान भी श्वेता का एक जवाब खूब चर्चा में आया था. करण जौहर ने उनसे पूछा था कि अभिषेक और ऐश्वर्या में बेहतर एक्टर कौन है. श्वेता ने बिना देर किए अपने भाई अभिषेक बच्चन का नाम लिया था. उनके इस जवाब ने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया था. अभिषेक ने बताया था, किससे ज्यादा डरते हैं. इस एपिसोड में अभिषेक बच्चन से भी एक दिलचस्प सवाल पूछा गया था. करण ने उनसे पूछा था कि वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या या मां जया बच्चन में से किससे ज्यादा डरते हैं.अभिषेक ने जवाब दिया था कि वह अपनी मां से ज्यादा डरते हैं. हालांकि, तभी श्वेता ने बीच में बोलते हुए कहा था, “पत्नी.” श्वेता की बात सुनकर अभिषेक ने उन्हें टोकते हुए कहा था कि यह उनका रैपिड फायर राउंड है और वह चुप रहें.
1999 में पहली बार हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात साल 1999 में हुई थी. दोनों अपने पहले प्रोजेक्ट ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ के फोटोशूट के दौरान मिले थे. इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया. इनमें ‘कुछ ना कहो’, ‘धूम 2’, ‘सरकार राज’, ‘उमराव जान’, ‘गुरु’ और ‘रावण’ जैसी फिल्में शामिल हैं. कई फिल्मों में साथ नजर आने के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली. दोनों की शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी.
बता दें कि शादी के करीब चार साल बाद 16 नवंबर 2011 को ऐश्वर्या और अभिषेक बेटी आराध्या के माता-पिता बने. आराध्या के जन्म के बाद से ही ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें

