संवाददाता@रामकेश यादव…..

पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के लगभग 180 गांव में कुल 8 फीडरों द्वारा सप्लाई की जाती है। जिसमें कही,कही एल टी तार लगाए गए हैं। जिससे लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है जिसको लेकर ग्रामीणों में रोज व्याप्त है ।
बता दे की पस ही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले कूल 8 फीडरों द्वारा लगभग 180 गांव की सप्लाई की जाती है ।जिसमें कूल सात फीडरों के अंतर्गत आने वाले गांव में पूर्व के लगे लोहे के एलटी तार को बदल दिया गया है ।लेकिन भरूहा फीडर के भरूहा गांव में लगाए गए लोहे केएल टी तार अभी तक 40 वर्ष पुराना लोहे का तार ही पड़ा है।

जिससे गांव में लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है जिससे समरसेबल से पानी भी अच्छे ढंग से नहीं निकल पा रहा है जिसको लेकर ग्रामीण बुधराम पानी का, लालता प्रसाद, अरविंद तिवारी, कृष्ण कुमार, राम कुमार ,रामा, सुखराम, बुल्लू यादव, बाबू नंदन, सहित आदि लोगों ने संबंधित अधिकारियों एवं जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि भारुहा गांव मे लगाये गए चार दशक पूर्व लोहे के एल टी तार को तत्काल बदल कर केवल लगाने मांग की है कि है जिससे लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सके।
अब यहां का एल टी तार क्यों नहीं बदला गया समझ के परे है।इस संदर्भ में सहायक अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि मुझे उड़न रूप से जानकारी नहीं है किसी लाइन मैं को भेज कर दिखवा लेंगे तो जो भी समस्या होगी निदान किया जाएगा।





