• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

4 भागों में बंटेगा यूपी, पूर्वांचल का पहला सीएम बनेगा… जाति जनगणना पर क्या बोल गए ओपी राजभर

Admin by Admin
September 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
4 भागों में बंटेगा यूपी, पूर्वांचल का पहला सीएम बनेगा… जाति जनगणना पर क्या बोल गए ओपी राजभर


Last Updated:September 20, 2026, 22:38 IST

OP Rajbhar on UP Division: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सबको चौंका दिया है. राजभर ने दावा किया कि आने वाले दिनों में जातिगत जनगणना के बाद उत्तर प्रदेश का चार हिस्सों में बंटवारा होना तय है. उन्होंने कहा कि जिस दिन अलग पूर्वांचल राज्य बनेगा, उस नए राज्य का पहला मुख्यमंत्री किसी और का नहीं बल्कि ‘राजभर का बेटा’ ही होगा.

4 भागों में बंटेगा यूपी, पूर्वांचल का पहला सीएम बनेगा… ये क्या बोल गए राजभर?Zoom

देवरिया में ये क्या बोल दिए ओपी राजभर?

देवरिया: धीरे-धीरे यूपी विधानसभा चुनाव का परवान चढ़ने लगा है और ओपी राजभर के बेबाक बयान भी. अधिकतर उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव रहते हैं, थोड़ा बहुत राहुल गांधी भी, लेकिन सुभासपा चीफ कब क्या बोल देंगे ये उनके सहयोगियों को भी मालूम नहीं रहता. ऐसा ही कुछ ओपी राजभर रविवार को देवरिया में जन संबोधन में बोल गए हैं. उन्होंने चुनाव से पहले एक ऐसा बयान है, जिसकी कल्पना मात्र से बसपा चीफ मयावती की यूपी की गद्दी चली गई थी. उसके बाद से आज भी उनकी पार्टी राज्य में अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है. जी हां, बात यूपी के बंटवारे की. ओपी राजभर ने आगामी चुनाव से पहले राज्य के बंटवारे का ऐसा राग छेड़ दिया है, जिसे कहने से सूबे के तमाम राजनेता बचते हैं.

सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश के बंटवारे का राग छेड़ दिया है. देवरिया में आयोजित एक जनसभा में मंच से राजभर ने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश चार भागों में विभाजित होगा और अलग बनने वाले पूर्वांचल का पहला मुख्यमंत्री राजभर समाज से होगा.

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के चक्कर में गलती तो नहीं कर रहे राजभर
दरअसल, राजभार का ये बयान कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए था. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हिम्मत मत हारो, अब लड़ाई गर्म हो रही है. आने वाले दिनों में प्रदेश का चार भागों में बंटवारा होगा और जिस दिन पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा, उस दिन किसी भी जाति का नहीं, बल्कि पूर्वांचल का पहला मुख्यमंत्री राजभर का बेटा ही बनेगा.’ उन्होंने कहा कि आज राजभर समाज का नौजवान जब पीला साफा बांधकर निकलता है, तो दूर से ही उसकी पहचान होती है.

पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
ओपी राजभर ने पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण के बंटवारे को लेकर प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात का खुलासा किया. उन्होंने कहा, ‘मैं 27% आरक्षण के हक को दिलाने के लिए देश के प्रधानमंत्री जी के पास गया था. उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश जी, आपकी बात बिल्कुल जायज है, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं. प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जातिवार जनगणना हो जाने दीजिए, जातियों की गिनती होते ही बंटवारा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी.’

सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना
विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए सुभासपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश पर 60 साल शासन किया, जबकि सपा और बसपा चार-चार बार सत्ता में रहीं, लेकिन उन्होंने वंचितों और पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी के बहकावे में आकर सपा, बसपा या कांग्रेस में न जाएं. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में गरीबों और वंचितों के हक में काम हो रहा है और पेंशन व योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Deoria,Deoria,Uttar Pradesh

First Published :

September 20, 2026, 22:38 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. गणपति बप्पा की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा बेलाटाड़ बाजार

Next Post

सोनभद्र. 816 परीक्षा केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा सकुशल सम्पन्न, 8,207 शिक्षार्थियों ने किया प्रतिभाग

Next Post

सोनभद्र. 816 परीक्षा केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा सकुशल सम्पन्न, 8,207 शिक्षार्थियों ने किया प्रतिभाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.