@जे0 के0…..

Sonbhadra। शाहगंज के बेलाटाड़ बाजार में श्री गणेश पूजा महोत्सव के समापन अवसर पर रविवार देर शाम भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिला, पुरुष, युवतियों और बच्चों की भारी भीड़ से पूरा बाजार भक्तिमय नजर आया।
मुख्य बाजार से शुरू हुई विसर्जन शोभायात्रा देर रात तक चलती रही। रंग-बिरंगी रोशनी, झालरों और डीजे की धुनों के बीच श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण फूलों और एलईडी लाइटों से सजा ट्रक रहा, जिस पर भगवान श्री गणेश की विशाल प्रतिमा विराजमान थी। ट्रक पर सवार आयोजक मंडल के सदस्यों ने श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया। महिलाओं की बड़ी भागीदारी शोभायात्रा की खास पहचान रही।

आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में हरिवंश उर्फ राजू केशरी, व्यापार मंडल किसान संघ के जिला सचिव, विमलेश सिंह, रिंकू लाल, आलोक पटवा, मनोज केशरी, राजकुमार केशरी, विजय केशरी, विशाल, सुनील, प्रमोद पटवा, जुगलेश सोनकर सहित ग्रामवासियों, स्थानीय पूजा समिति और प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।
श्री गणेश पूजा समिति, बेलाटाड़, शाहगंज, सोनभद्र की ओर से सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
